रुधौली चेयरमैन ने किया सुलभ के सार्वजनिक शौचालय का निरीक्षण - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 25 February 2021

रुधौली चेयरमैन ने किया सुलभ के सार्वजनिक शौचालय का निरीक्षण

मोहित गुप्ता बस्ती रूधौली

रुधौली चेयरमैन ने किया सुलभ के सार्वजनिक शौचालय का निरीक्षण

रुधौली: बुधवार को सरकार के स्वच्छता अभियान को बल देते हुए रुधौली नगर पंचायत अध्यक्ष धीरसेन निषाद ने तहसील मुख्यालय पर थाने के सामने स्थित सामुदायिक शौचालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मिली खामियों को दूर करने के लिए स्थानीय कर्मचारी को निर्देशित किया गया। इसके अलावा शौचालय का प्रयोग करने वाले कुछ लोगों से शुल्क की जानकारी भी ली गई। यहां से निकलकर अंबेडकर नगर वार्ड पहुंचे जहां उन्होंने वार्ड वासियों को स्वच्छता अभियान के प्रति जागरूक किया, इसके अलावा गरीबों को लाभान्वित करने वाली प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत किसी भी कर्मचारी को अवैध धन न देने की हिदायत दी।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।