दर्दनाक: एक्टर राहुल वोहरा का कोरोना से निधन, आखिरी समय तक बेहतर इलाज के लिए मांगते रहे मदद
देशभर में कोरोना महामारी की दूसरी लहर से हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। स्थिति यह हो चुकी है कि लोगों को इलाज मिलने में भी कठिनाई हो रही है। ऐसे में क्या खास और क्या आम, सभी दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। मनोरंजन जगत पर भी गहरा प्रभाव देखने को मिला है। कई सितारे इस खतरनाक बीमारी के चलते अपनी जान से हाथ धो बैठे हैं। वहीं अभिनेता-यूट्यूबर राहुल वोहरा का भी इस वायरस के चलते निधन हो गया है। इस बात की पुष्टि थिएटर निर्देशक-नाटककार अरविंद गौड़ ने की है।
राहुल वोहरा ने फेसबुक पोस्ट के जरिये इस हफ्ते की शुरुआत में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने की खबर दी थी। जिसके बाद उन्हें राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, ताहिरपुर में भर्ती कराया गया था और शनिवार शाम को द्वारका के आयुष्मान हॉस्पिटल में ले जाया गया था। लेकिन बेहतर इलाज ना मिलने के कारण अब उनकी मौत हो गई है।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।