रिपोर्ट - मोहित गुप्ता
रुधौली के शांति नगर वार्ड में नित्य दिन होता है सैनिटाइजर का छिड़काव, सभासद पूछते है लोगो का हाल
रुधौली: चुनाव के समय में जनता एक प्रत्याशी पर यह विश्वास करके उसे अपना जनप्रतिनिधि चुनती है कि किसी भी विपरीत परिस्थिति में वह एक अभिभावक या सेवक की भूमिका में उनके साथ खड़ा रहेगा, उनकी मदद करेगा और उनके इसी विश्वास पर खरा उतरने का भरसक प्रयास कर रहे है रुधौली नगर पंचायत के शांति नगर वार्ड के सभासद गोपाल सिंह!
कोरोना महामारी के इस दौर में जहां एक ओर लोग अपने घरों में दुबक कर बैठे हैं वहीं सभासद गोपाल सिंह न सिर्फ नित दिन अपने वार्ड के विभिन्न मोहल्लों में डोर टू डोर सेनेटाईजेशन करवाते हैं बल्कि लोगों से मिलकर उनके सुख-दुख का हाल भी जानते रहते हैं। इतना ही नहीं वे खुद सभी लोगों से घरों में रहने की अपील करते हुए मास्क पहनने के लिए भी प्रेरित भी करते हैं। वर्ष 2017 में रुधौली नगर पंचायत के प्रथम चुनाव के दौरान सभी सभासदों में गोपाल सिंह भी शांति नगर वार्ड से सभासद चुने गए थे। महज 21 वर्ष उम्र में बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर न उन्होंने हौसला खोया और न ही हार मानी। क्षेत्रीय विधायक संजय प्रताप जायसवाल के सहयोग, खुद के आत्मविश्वास और क्षेत्र के बड़ो के अनुभव के आधार पर उन्होंने सभासद के रूप में खुद को साबित करते हुए अपनी हर जिम्मेदारी बखूबी निभाई। फिर चाहे वह गरीबों को आवास या शौचालय दिलाने की जिम्मेदारी हो या कोरोना महामारी में से सब को बचाने की। वार्ड वासी अपने कार्य के प्रति समर्पित सभासद की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए उन्हें अपना प्यार और आशीर्वाद दे रहे।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।