ब्यूरो -कैलाश सिंह विकाश
रोहनिया विधायक व भाजपा जिलाध्यक्ष ने औढे गांव में निःशुल्क कोविड मेडिसिन कीट का किया वितरण
कोविड-19 के नियमों का पालन करने तथा कोविड वैक्सीन लगवाने का किया अपील
रोहनिया- कोरोना संक्रमण के इस विकट महामारी के दौरान मंगलवार को रोहनिया विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह ने अपने ग्राम सभा औढे में भाजपा जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा के साथ में लेकर कोरोना संक्रमण जैसे महामारी से बचने के लिए अपने औढे गांव वासियों को 18 वर्ष के ऊपर से लेकर बुजुर्ग तक महिलाओं तथा पुरुषों को निःशुल्क कोविड मेडिसिन किट का वितरण किया। तथा कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करते हुए कोरोना कर्फ्यू के नियमों का पालन करने तथा 18 वर्ष के ऊपर उम्र के सभी लोगों को कोविड का टीका लगवाने का अपील किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से दीपक सिंह,गोपाल सिंह,राजू प्रजापति,कमलेश पाल,उदय भान सिंह,अजय दुबे,महेश प्रजापति,लेखपाल विनय कुमार इत्यादि लोग शामिल रहे।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।