कैलाश सिंह विकास वाराणसी
जनपद के विभिन्न्न स्थानों पर किए गये 6568 कोरोना टेस्ट
ग्रामीण क्षेत्रों में 2138 लोगों की हुई कोरोना जांच
वाराणसी। जिलाधिकारी श्री कौशल राज शर्मा के निर्देशन में गुरुवार को जनपद के समस्त ग्रामीण क्षेत्रों एवं शहर के स्टेटिक बूथों, स्टेशनों एवं अन्य चिकित्सा इकाइयों पर 6568 कोरोना एंटीजन एवं आरटीपीसीआर टेस्ट किए गए । इस क्रम में सीएचसी आरजीलाइन में कुल 298 कोरोना टेस्ट किये गये जिसमें से 185 आरटीपीसीआर तथा 113 एंटीजन टेस्ट किये गये। सीएचसी चोलापुर में कुल 408 कोरोना टेस्ट किये गये जिसमें से 254 आरटीपीसीआर तथा 154 एंटीजन टेस्ट किये गये। पीएचसी पिंडरा में कुल 260 कोरोना टेस्ट किये गये जिसमें से 175 आरटीपीसीआर तथा 85 एंटीजन टेस्ट किये गये। पीएचसी चिरईगाँव में कुल 227 कोरोना टेस्ट किये गये जिसमें से 131 आरटीपीसीआर तथा 96 एंटीजन टेस्ट किये गये। पीएचसी हरहुआ में कुल 133 कोरोना टेस्ट किये गये जिसमें से 118 आरटीपीसीआर व 15 एंटीजन टेस्ट किये गये। पीएचसी बड़ागाँव में कुल 313 कोरोना टेस्ट किये गये जिसमें से 193 आरटीपीसीआर तथा 210 एंटीजन टेस्ट किये गये। पीएचसी काशी विद्यापीठ में कुल 228 कोरोना टेस्ट किये गये जिसमें से 145 आरटीपीसीआर व 83 एंटीजन टेस्ट किये गये। पीएचसी सेवापुरी में कुल 271 कोरोना टेस्ट किये गये जिसमें से 271 आरटीपीसीआर टेस्ट किये गये। इस तरह से ग्रामीण क्षेत्रों में 2138 कोरोना जांच की गयी।
इसी क्रम में शहरी क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर बने स्टेटिक बूथों पर 2000 कोरोना टेस्ट किए गए जिसमें से 1070 आरटीपीसीआर एवं 930 एंटीजन टेस्ट किए गए । इसके साथ ही बीएचयू सर सुंदरलाल चिकित्सालय में 108 मरीजों, एसएसपीजी चिकित्साकय में 69 मरीजों, एलबीएस हॉस्पिटल रामनगर में 51 मरीजों के कोरोना टेस्ट में सभी व्यक्ति निगेटिव पाये गये। विवेकानन्द हॉस्पिटल भेलूपुर में 40 मरीजों, स्टेटिक बूथ शिवपुर में 18, कैंट रेलवे स्टेशन में 282 यात्रियों, सिटी स्टेशन में 134 यात्रियों, मडुआडीह स्टेशन में 170 यात्रियों, बस स्टैंड में 72 यात्रियों, जिला जेल में 08 तथा मोबाइल टीम के 08 कर्मियों के कोरोना टेस्ट में सभी व्यक्ति निगेटिव पाये गये । वहीं आरटीपीसीआर जांच के लिये बीएचयू सर सुन्दरलाल चिकित्सालय से 108 मरीजों, एसएसपीजी चिकित्साकय से 69 मरीजों, एलबीएस हॉस्पिटल रामनगर से 51 मरीजों, विवेकानन्द हॉस्पिटल से 40 मरीजों, कैंट रेलवे स्टेशन से 50, मंडुआडीह रेलवे स्टेशन से 53 यात्रियों, शिवपुर स्टेटिक बूथ से 18, तथा मोबाइल टीम से 08 कर्मियों के सैंपल भेजे गए ।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।