डेस्क न्यूज़
परम पुरुष ही इस सृष्टि के करतार हैं
प्रयागराज 04 जून । आनन्द मार्ग के प्रवर्तक भगवान् श्री श्री आनंदमूर्ति जी के जन्मशताब्दी वर्ष 21, आनन्द पूर्णिमा के पावन अवसर पर 4जून को आन-लाइन धर्म महासम्मेलन प्रारम्भ हुआ। गुरुदेव के प्रतिकृति पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए आनंद मार्ग प्रचारक संघ के पुरोधा प्रमुख श्रद्धेय आचार्य विश्वदेवानन्द अवधूत जी ने अपने प्रवचन में कहा कि इस संसार में हर कार्य परमपुरुष की इच्छा से हो रहा है। पुरुष अकर्ता होते भी हर कर्म को करते है।उनके कृपा से अपंग गिरि लांघ देता है,गूँगा बोलने लगता है।ये धरा उनके ही इच्छा से सृजित हुई है।परम पुरुष ही इस सृष्टि के करतार हैं।इसलिए मनुष्य को नीतियों का पालन करते हुए अनन्त से समबन्ध बनाने के लिए चेष्टाशील रहना चाहिए।*
सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों एवं विश्व के अनेक देशों के हजारों साधकों ने भाग लिया।
उधर प्रयागराज रीजन एवं इसके आसपास के2,000 से भी ज्यादा आनंदमार्गी विश्वस्तरीय धर्म महा सम्मेलन में माइक्रोसॉफ़्ट के टीम एप द्वारा आध्यात्मिक आनन्द लिया।यह महा सम्मेलन 6 जून 2021 तक ऑनलाइन चलेगा।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।