विनोद कुमार सोनबरसा
एक ही रात तीन घरों पर चोरों ने किया हाथ साफ
गोरखपुर। चौरीचौरा क्षेत्र के सोनबरसा पुलिस चौकी अंतर्गत रामपुर बुजुर्ग मे रविवार की रात मे तीन घरों व सोनबरसा बाजार के कस्बे मे एक धुलाई सेन्टर मे ताबड़तोड़ चोरियाँ हुई है। चोर नगद सहित लगभग4लाख का जेवर चुरा ले गयें।सूचना पाकर सोनबरसा चौकी की पुलिस मौके पर पहुँचकर जाँच पड़ताल कर रही है।
सोनबरसा पुलिस चौकी के अंतर्गत रामपुर बुजुर्ग मे रामजी उर्फ सर्वस चौरसिया के घर मे चोर छत रास्ते घुसकर सोने का कनफूल,नथिया,और चाँदी का पाजेब व 40हजार नगद सहित कुल 80हजार का सामान चुरा ले गयें। और रामपर बुजुर्ग के नरायनपुर मे रामप्यारे यादव के बरामदें मे चोर घुसकर कमरे मे सो रही महिला के सिर के पास से चाभी लेकर चैनल मे बन्द ताला को खोलकर दूसरे कमरे मे घुसकर आलमारी का लाकर व बाक्स का ताला तोड़कर 2लाख 50हजार का जेवर,एक मोबाईल सेट और एटीएम कार्ड व 50हजार नगद सहित कुल 3लाख रुपये का सामान चुरा ले गयें।
रामप्यारे यादव अपने छोटी पुत्री कंचन के शादी की तैयारी कर रहे थे।जो 25नवम्बर को है।इसी रात यही के निवासी बसंत प्रसाद के कमरे का ताला तोड़कर बाक्स मे रखा चाँदी का करधन,हथपलानी,और सोने का लाकेट,कड़ा और 1हजार नगद सहित कुल 21हजार का जेवर चुरा ले गयें।
इसी रात सोनबरसा बाजार मे पुलिस चौकी के निकट स्थित हरेन्द्र सिंह के धुलाई सेन्टर का चोरो के द्वारा दरवाजा तोड़कर चोरों ने दुकान मे रखा साईकिल उड़ा दिया। सोनबरसा चौकी की पुलिस मौके पर पहुंचकर जाँच पड़ताल कर रही है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।