राकेश सिंह गोण्डा
मनरेगा कर्मियों ने ब्लॉक मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया मांगे न पूरी होने पर कार्य बहिष्कार की दी चेतावनी
बभनजोत (गोण्डा) प्रांतीय नेतृत्व के आवाहन पर विकासखंड बभनजोत के समस्त मनरेगा कर्मियों ने ब्लॉक मुख्यालय पर शासन निर्देश के क्रम में विगत 14 वर्षों से कार्यरत अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी तकनीकी सहायक, लेखा सहायक, ग्राम रोजगार सेवको ने जबरदस्त विरोध दर्ज कराते हुए खंड विकास अधिकारी प्रदीप कुमार चौधरी के माध्यम से निजी प्रमुख सचिव माननीय मुख्यमंत्री को संबोधित 10 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा
शासन का एक तुगलकी फरमान केवल मनरेगा कर्मियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है, यह आदेश शासन द्वारा बिना पदों के सृजन किए जेम पोर्टल से नियुक्ति किया जाना मनरेगा कर्मियों के भविष्य से खिलवाड़ करने जैसा है सभी मनरेगा कर्मियों के पदों को निरंतरता समायोजित किया जाना सुनिश्चित हो आदि 10 मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना दिया गया।
मनरेगा कर्मियों की मांगी पूरी ना होने की दशा में समस्त मनरेगा कर्मी 19 जुलाई 2021 को जनपद मुख्यालय और 26 जुलाई 2021 को लखनऊ में आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी धरने को संबोधित करते हुए रोजगार सेवक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश यादव ने कहा कि समस्त मनरेगा कर्मी विगत 14 वर्ष से अल्प मानदेय में कार्य कर रहे हैं इनके भविष्य को सुरक्षित करने के बजाय अन्य युवाओं के भविष्य को भी शासन द्वारा बर्बाद करने का षड्यंत्र रचा जा रहा है धरने को रोजगार सेवक संघ के जमुना प्रसाद तकनीकी सहायक संघ से पवन शुक्ला, प्रमोद पांडेय, लेखा सहायक रवि जायसवाल, apo धर्मराज शास्त्री आदि ने संबोधित किया धरने में तकनीकी सहायक अशोक, श्यामनरायन, ग्राम रोजगार सेवक- विनय, भगवत प्रसाद, मनोज, अभय, रामधीरज, अजमेर, नसीम, साबिर, अजय, मो0 साबिर, नसीम, ओमकार, संतराम, इस्तियाक, अरुण, रतिराम, ऋषिन्दर, दिनेश, महादेव प्रसाद, शिवकुमार आदि लोग उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।