कैलाश सिंह विकास वाराणसी
यादव बंधुओंने किया अमरनाथ महादेव का जलाभिषेक
वाराणसी 26 जुलाई। काशी के यादव बंधुओं द्वारा सावन के प्रथम सोमवार को तुलसी घाट स्थित अमरनाथ महादेव का जलाभिषेक किया गया। प्रातः काल 8: बजे पहलवान मनोज यादव के संयोजन में यादव बंधुओं ने तुलसी घाट पर गंगा स्नान किया उसके पास उसके पश्चात गगरा में गंगा जल भर के तुलसी घाट के ऊपर विराजमान बाबा अमरनाथ का जलाभिषेक किया। इस अवसर पर पहलवान मनोज यादव ने बताया कि कोरोला काल को देखते हुए यादव बंधुओं के 5 सदस्य बाबा अमरनाथ का जलाभिषेक करके उनसे कोरोना के समूल नाश की कामना की ।उन्होंने बताया कि कोविड के नियमों का पूरी तरह से पालन करते हुए बाबा का जलाभिषेक किया गया। इस अवसर पर विश्वनाथ यादव छेदी, पुष्पेंद्र यादव, अमन यादव ,सुरेश यादव ,बच्चा यादव उपस्थित थे। ऐसा माना जाता है कि काशी में विराजमान अमरनाथ का दर्शन पूजन करने से जम्मू कश्मीर में विराजमान बाबा अमरनाथ के दर्शन पूजन का फल मिलता है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।