राकेश सिंह गोंडा
सरयू नहर खण्ड 2 ने 20 एकड़ फसल जलमग्न कर ग्रामीणों का रास्ता किया बंद
बभनजोत गोंडा: सरयू नहर खण्ड 2 की लापरवाही से नहर में पानी छोड़े जाने से ग्राम सभा महुवा पाकड़ के मजरा नवी नगर में लगभग सौ बीघा फसल जलमग्न होने तथा नहर खुदाई के दौरान अंडर पुल का निर्माण न होने से रास्ता बाधित होने से ग्रामीणों के प्रतिनिधित्व कर रहे शैलेन्द्र कौशल श्रीवास्तव ने विधायक गौरा प्रभात वर्मा को दिया ज्ञापन शैलेन्द्र कौशल श्रीवास्तव ने बताया कि नहर विभाग खण्ड दो के द्वारा नहर में पानी छोड़ने से ग्रामीणों का लगभग सौ बीघा फसल जलमग्न हो गया है जिससे हम लोगो को फसल नुकसान से आर्थिक संकट आ सकता है तथा नहर के खुदाई के दौरान मेन रोड सम्पर्क मार्ग से जुड़ने के लिए पुल का निर्माण न होने से ग्रामीणों का आवागमन बाधित है जिससे ग्रामीणों को आने जाने की समस्या आ गयी है जिस पर विधायक गौरा प्रभात वर्मा ने जल्द से जल्द समस्या के निवारण का आश्वासन दिया
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।