माइकल भारद्वाज बलिया
आज तक बीजेपी राष्ट्रवीर महाराजा सुहेलदेव राजभर जी के सामने राजभर नहीं लगा पाई-सुनील सिंह प्रदेश प्रवक्ता सुभासपा
बलिया/ रसड़ा- सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी संपूर्ण उत्तर प्रदेश में अपने बूथ स्तरीय संगठन को मजबूत करने में लगी हुई है, जिसकी समीक्षा खुद पूरे उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जिलों में जाकर अपने कार्यकर्ताओं के बीच में सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री ओमप्रकाश राजभर जी ले रहे हैं। राजभर का दावा है कि आगामी 2022 के चुनाव में हमारी भागीदारी संकल्प मोर्चा की सरकार बनेगी ।जिसके लिए हमारे सभी कार्यकर्ता अपने बूथ को मजबूत करने पर लगे हुए हैं ।राजभर का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी से जनता ऊब गई है, घुटन महसूस कर रही हैं, महंगाई इतनी चरम सीमा पर है की गरीब को समझ में नहीं आ रहा है कि हम जिए तो कैसे? इस सरकार में पेट्रोल इतना महंगा हो गया है कि बाइक अब लोगों भूसे में रखना शुरू कर दिये है।
जैसे ही हमारे बलिया संवाददाता माइकल भारद्वाज ने सुभापा के प्रदेश प्रवक्ता सुनील सिंह से सवाल दागा कि पहले सियासत में भी मोहब्बत थी अब मोहब्बत में भी सियासत हो रही है। ओवैसी के गठबंधन पर क्या कहना चाहेंगे? मुस्कुराते हुए श्री सिंह ने कहा कि आप पत्रकार हैं जो कह लीजिए लेकिन सच तो यह है कि ये एक दूसरे का पूरक है और रहा सवाल ओवैसी जी का तो ओवैसी जी भी अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं और भागीदारी संकल्प मोर्चा हक की लड़ाई के लिए ही बनाया गया है ।अगर ओवैसी जी इस मोर्चे में शामिल है तो बुराई क्या है।
सुबे के मंत्री अनिल राजभर पर तंज कसते हुए सुनील सिंह ने कहा कि यह तो सब कोई जानता है कि राजभरों को गुमराह कौन कर रहा है। अरे आज तक भारतीय जनता पार्टी सुहेलदेव जी के आगे राजभर नहीं लगा पाई और अनिल राजभर सत्ता में रह के नहीं लगवा पाए तो जाहिर सी बात है सबको समझ में आ रहा है कि गुमराह कौन कर रहा है।
अनिल राजभर को भारतीय जनता पार्टी बलिया का प्रभारी बनाकर भेजी है ।प्रभारी क्या, भारतीय जनता पार्टी अनिल राजभर को मुख्यमंत्री भी बना देगी तो कोई फर्क नहीं पड़ता है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।