माईकल भारद्वाज बलिया
सरकार हमारी मदद नहीं करती है तो हम गड़वार थाने में ही अपनी जान दे देंगे- पीड़ित
बलिया/ रतसर- बताते चलें कि जनपद बलिया के गड़वार थाना अंतर्गत नवनिर्वाचित रतसर नगर पंचायत में 19 जुलाई 2021 रात्रि 8:00 बजे के करीब घरेलू जमीनी विवाद में छोटू वर्मा पुत्र स्व. अलगू वर्मा (40 वर्ष ) की हत्या उनके ही भाई किशोर वर्मा ,किशुन वर्मा, उषा देवी, अमृता वर्मा, अमित वर्मा एक साथ मिलकर लाठी-डंडे और ईट से कुच कुचकर कर दिए थे। जिसमें पुलिस ने धर्मेंद्र वर्मा नाम के व्यक्ति को पहले दिन गिरफ्तार किया है। बाकी अभी पुलिस दबिश दे रही है आरोपी फरार हैं। गड़वार पुलिस लगातार दबिश दे रही है ।थाने का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसमें मृतक छोटू वर्मा की पत्नी कलावती देवी को भी बेरहमी से पीटा गया था जगह जगह चोट के निशान हैं ।देखने से यह लग रहा है कि पति पत्नी दोनों को जान से मारने के लिए पहले से प्लानिंग की गई थी । अफसोस की बात यह रही की छोटू वर्मा दो दिन पहले ही रतसर चौकी में बताए थे कि हमारे भाई लोग हमें बार-बार झगड़ा करके जान से मरना चाहते हैं ।अपनी सुरक्षा की गुहार लगाए थे लेकिन प्रशासन ने कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया ।कलावती वर्मा का इलाज सदर हॉस्पिटल बलिया में चल रहा था जिनकी की हालात अब ठीक है। डॉक्टरों ने अब डिस्चार्ज कर दिया है। घटना वाले दिन मौके पर सदर सीओ ,थाना प्रभारी गड़वार ,चौकी इंचार्ज रतसर अपने दल बल के साथ पहुंचे थे तथा पूर्ण रूप से सुरक्षा का आश्वासन दिये है।
मृतक की पत्नी कलावती देवी का कहना है कि मेरी 13 वर्ष की छोटी बच्ची ममता और 7 वर्ष का छोटा पुत्र मुकेश है ।मुझे अपना जीवन जीने का कोई आधार नहीं है अगर शासन प्रशासन और सरकार हमारी मदद नहीं करती है तो हम गड़वार थाने में ही अपनी जान दे देंगे।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।