लखनऊ ब्यूरो
औरों की मूर्ति स्थापित हो सकती है तब आत्मसम्मान की प्रतीक महिलाओं की प्रेरणास्रोत फूलन देवी पर रोक क्यों
लखनऊ। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर नें कहा कि भाजपा सरकार भगवान श्रीराम,पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामाप्रसाद मुखर्जी,सरदार पटेल,की मूर्ति लगा कर इनका सम्मान भाजपा सरकार कर सकती है तो पूर्व सांसद फूलन_देवी जी की मूर्ति उप्र की भाजपा सरकार ने लगाने से रोक क्यों लगाई? सुभासपा इसकी निंदा करती है,योगी सरकार हर वर्ग के महापुरुषों के सम्मान करने की बात करती है वही फूलन देवी की मूर्ति लगाने से रोकती है,आखिर भाजपा को फूलन देवी की मूर्ति लगाने से डर क्यो जाती है? मूर्ति लगाने से रोकना यह निषाद,बिंद,केवट,मल्लाह,कश्यप,समाज ही नही पूरे पिछड़े समाज का अपमान भाजपा ने किया है।फूलन देवी जी को अपना आदर्श मानने वाले क्या अब भी अपना ईमान बेचकर अपने समाज का वोट भाजपा को दिलाएंगे,कुछ निषाद,कश्यप,मल्लाह, नेताओं नें कुर्सी के लिए समाज की बेइज्जती का घूंट पीने की आदत बना ली है,पिछड़े,दलित वंचित वर्गों के महापुरुषों की बेइज्जती इनको बर्दाश्त हो जाता है। भाजपा सरकार पिछड़ो को आरक्षण देना नहीं चाहती ना हिस्सेदारी देना चाहती है,भागीदारी संकल्प मोर्चा की सरकार बनने पर लखनऊ सहित निषाद,कश्यप,मल्लाह,बिंद,मांझी, मझवारा,समाज जहाँ चाहेगा सरकारी पैसे से फूलन देवी जी मूर्ति लगाई जाएगी। और समाज के हर वर्गों को सम्मान व बराबरी का हक दिया जाएगा।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।