कृपा शंकर चौधरी ब्यूरो गोरखपुर
वाराणसी और विंध्याचल में भाजपा कार्यकर्ताओ ने सांसद रवि किशन का किया भव्य स्वागत किया
जल्द ही काशी विश्वनाथ और विन्ध्याचल बनेंगे विश्वस्तरीय कारीडोर - रवि किशन
गोरखपुर। गोरखपुर सांसद रवि किशन द्वारा आज बाबा विश्वनाथ व मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचकर दर्शन पूजन कर जन कल्याण के लिए किया प्रार्थना किया गया। वाराणसी और विंध्याचल में भाजपा कार्यकर्ताओ ने सांसद रवि किशन का भव्य स्वागत किया ।
आज सावन का पहला सोमवार है। पूरे देश में भगवान के मंदिरों में जलाभिषेक के लिए शिव भक्त लाइन लगाए हैं। इस अवसर पर गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने काशी विश्वनाथ और माँ विन्ध्यवासिनी के दर्शन पूजन किये । इसके साथ ही सांसद ने जन कल्याण के लिए कामना की एवं लोगों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि सावन माह एक पवित्र माह है। बाबा भोलेनाथ दुःखो का नाश करने वाले है । आज के दिन काशी विश्वनाथ का दर्शन कर खुद को सौभग्यशाली समझ रहा हूँ । मैंने यहाँ जलाभिषेक कर जनकल्याण की कामना की। सांसद ने माँ विन्ध्यवासिनी के भी दर्शन पूजन कर लोक कल्याण के लिए प्रार्थना की।
सांसद ने कहा कि देश व प्रदेश प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में निरंतर विकास कर रहा है।जल्द ही काशी विश्वनाथ और विन्ध्याचल विश्वस्तरीय कारीडोर बनेंगे
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।