राजित राम यादव बस्ती
चोरी की ट्राली के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार
बस्ती । पुलिस अधीक्षक बस्ती आशीष श्रीवास्तव के आदेश के अनुपालन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक श्री दीपेन्द्र कुमार चौधरी के निर्देश क्षेत्राधिकारी हर्रैया शेषमणि उपाध्याय के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष पैकोलिया धर्मेन्द्र कुमार तिवारी के नेतृत्व में उ0नि0 रमेश यादव उप निरीक्षक राजेश कुमार दुबे पुलिस टीम द्वारा थाना पैकोलिया से सम्बंधित वांछित अभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर हर्रैया बभनान मार्ग पर पचपेड़वा जाने वाले मोड़ के पास से दिनांक 04/ 7/2021 को समय करीब 09.05 बजे मुक़दमा उपरोक्त से सम्बन्धित चोरी के ट्राली के साथ प्रकाश में आये अभियुक्त श्रीप्रकाश मौर्या व मनीष सिंह को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया
श्रीप्रकाश द्वारा बताया गया कि मै एक नया ट्रैक्टर किस्त पर लिया था जिसका महीने का किस्त भरने के लिए मेरे पास पैसा नहीं था पैसा का इंतजाम नहीं हो पा रहा था तो मै ट्राली चोरी करने का प्लान बनाया और रात को ट्राली को अपने ट्रैक्टर से मनीष के सहयोग से चुरा लिया था आज हम लोग ट्राली को बेचने ले जा रहे थे कि पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया
वादी गिरीश चंद्र पुत्र राम आसरे निवासी बावरपारा थाना पैकोलिया बस्ती द्वारा लिखित तहरीर दिया गया कि मेरी ट्राली मेरे खलिहान में टावर के पास खड़ी थी जहां से की रात्रि को चोरी हो गया था जिसको काफी तलाश करने के बाद नहीं मिला तो हम लिखित तहरीर दे कर थाना पैकोलिया पर मुकदमा पजीकृत कराया गया था
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।