राजित राम यादव बस्ती
रात्रि में ईट और गमले से वार कर हत्या कर दी गई
हत्या के पीछे संपत्ति विवाद का मामला सामने आ रहा है पुलिस घटना से जुड़े हर पहल की जांच करने में जुट गई है
बस्ती। अरविंद ने बताया कि उनके पिता पंचराम रोज सुबह मॉर्निंग वाक जाते थे जब वह दोपहर तक नहीं दिखे तो पड़ोसियों लोगों ने इसकी सूचना आवास विकास कॉलोनी बस्ती में रह रहे छोटे बेटे अरविंद को सूचना दी अरविंद घर पहुंचा तो घर के भीतर का नजारा देखकर उसका होश उड़ गए अरविंद ने चौकी प्रभारी टिनिच अजय कुमार सिंह को चौकी पर जाकर सूचना दी की उसके पिता पंचराम का खून से लथपथ शव घर के आंगन में पडा़ है चौकी प्रभारी अजय कुमार सिंह मौके पर पहुंचे उसके बाद विधि विज्ञान प्रयोगशाला, फोरेंसिक,टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर साक्ष्य संकलित किया
पंचराम मौर्य का बड़ा बेटा शैलेंद्र मौर्य गुजरात में रहकर काम करता था वह 2 दिन पूर्व गुजरात से लौटा है छोटा बेटा अरविंद अपनी पत्नी व बच्चों के साथ आवास विकास कॉलोनी बस्ती में रहता है पड़ोसियों ने बताया कि कुछ माह पूर्व पंचराम ने एक व्यक्ति को कुछ भूमि बेचे थे उसी को लेकर बेटों से काफी विवाद हुआ था छोटा बेटा अरविंद यहां आता जाता था शुरुआत पूछताछ में दोनों भाइयों ने कई तरह की अलग-अलग जानकारी दी
पंचराम मौर्य की हत्या के मामले की प्रारंभिक जांच में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। पंचराम मौर्य का अपने बेटों और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ संपत्ति का लंबे समय से विवाद चल रहा था। उनकी पत्नी की पूर्व में मौत हो चुकी है। दोनों महत्वपूर्ण बिदुओं पर गहनता से पुलिस जांच कर रही है। कुछ संदिग्धों को भी चिह्नित किया गया है। हत्या का कारण कुछ भी हो, लेकिन पुलिस जल्द घटना के पर्दाफाश का दावा कर रही है
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।