रिपोर्ट:- पुनीत मिश्रा फर्रुखाबाद
चूड़ी खरीदने आई युवती के साथ दुकानदार और उसके साथियों ने मिलकर किया रेप
फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के जिला फर्रुखाबाद में चूड़ी खरीदने आई युवती के साथ दुकानदार और उसके साथिओं ने मिलकर रेप किया यूपी में गैंगरेप की घटनाएं दिन पर दिन बढ़ती जा रही हैं। हर रोज लड़कियां हवस का शिकार हो रही हैं। इस बीच फर्रुखाबाद से एक बड़ी खबर है। यहां एक चूड़ी खरीदने आई युवती के साथ गैंगरेप हुआ है। बताया जा रहा है कि युवती को चूड़ी दुकानदार ने चूड़ी दिखाने के बहाने गोदाम में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उस दुकानदार ने अपने साथिओं के साथ मिलकर फिर उस युवती के साथ बारी- बारी से दुष्कर्म किया।
वहीं हैवानों की शिकार हुई युवती जब अपने घर पहुंची तो अपने परिजनों को इस घटना की जानकारी दी। जिसके बाद परिजनों ने दोनों आरोपी युवकों के खिलाफ थाने में दी तहरीर। बता दें कि युवती थाना राजेपुर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। वह फर्रुखाबाद में दुकान के लिए चूड़ी खरीदने आई थी। फर्रुखाबाद कोतवाली क्षेत्र के लाल सराय पानी की टंकी के पास का पूरा मामला है
फर्रुखाबाद में महिला सशक्ति कारण सिर्फ कागजों में रहा गयी है। पुलिस घटना के बाद खाना पूर्ति कर अपनी कार्यवाही कर अलग हो जाती है। चूड़ी खरीदनें आयी महिला दुकानदार के साथ व्यापारी और उसके साथी नें दुष्कर्म किया। घटना के सम्बन्ध में पुलिस नें मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दरअसल थाना राजेपुर निवासी एक पीड़िता नें शहर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी जिसमे आरोप लगाया कि उसकी एक चूड़ी की दुकान है। लिहाजा वह चूड़ी खरीदने बीते दिन दोपहर लगभग 11-12 बजे शहर कोतवाली क्षेत्र के तलैया फजल इमाम निवासी मो० अशलम उर्फ सोनू पुत्र चांदबाबू की लाल दरवाजे पानी की टंकी के निकट स्थित दुकान पर आयी थी। मो. अशलम मौजूद था| तभी वहां बजरिया निवासी सारिक निवासी बजरिया भी आ गया। सरिक चूड़ी दिखानें के बहाने दुकान के ऊपर गोदाम पर ले गया। जहां उसनें धमकी देकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया
पीड़िता के अनुसार उसके बाद अशलम भी आ गया और उसने भी दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी महिला के पति को घर जाकर दी। जिसके बाद पीड़िता शहर कोतवाली अपने पति के साथ पंहुची। जानकारी मिलने पर हिन्दू महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा, जिलाध्यक्ष क्रांति पाठक, सौरभ मिश्रा आदि कोतवाली आ गये। उन्होंने पीड़िता से बात की। शहर कोतवाल वेद प्रकाश पाण्डेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पीड़िता का मेडिकल भी कराया जा रहा है। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी होगी
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।