कैलाश सिंह विकास वाराणसी
गरीबो के मशीहा ओ पी राजभर का जन्मदिन मनाया गया
वाराणसी।आज दिनांक 17 सितंबर को सुभासपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री माननीय ओमप्रकाश राजभर जी का 54वां जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से दास नगर कॉलोनी लहुराबीर महानगर कार्यालय पर मनाया गया
सुभासपा प्रदेश उपाध्यक्ष शशि प्रताप सिंह ने कहा कि गरीबों के मसीहा ओमप्रकाश राजभर जी ने अपनी राजनैतिक सफर स्कूटर से शुरू किया टैंपू तक चलाया सिंधोरा से पिंडरा तक जीप चलाकर सवारी ढोकर एम ए की डिग्री भी प्राप्त किया, अथक परिश्रम और संघर्ष करके आज पिछडे समाज की आवाज बनकर गरीबों की आवाज बनकर उत्तर प्रदेश ही नहीं पूरे भारतवर्ष में एक पहचान बनाई है, अगर उत्तर प्रदेश में असली गरीबों का मसीहा कोई है जो गरीबों की आवाज को सड़क से संसद तक सड़क से विधानसभा तक उठाने का काम फायर ब्रांड की तरह करता उस शख्सियत का आज जन्मदिन मना कर हम लोग धन्य हो गए। असली गरीबों के मसीहा जिन्होंने पूरे राजनैतिक जीवन के 40 साल को गरीब मजदूर, मजलूम, शोषित, पीड़ित, अल्पसंख्यक, दलित, पिछड़े, अशहाय समाज के उत्थान व जागरुकता के लिए अपना जीवन खपा रहा है, जिसने गरीबो के लिये मंत्री जैसे सत्ता का सुख को त्यागा ऐसे महान राजनेता माननीय ओम प्रकाश राजभर जी का जन्मदिन जागरूकता सेवा सप्ताह के रूप में पूरे उत्तरप्रदेश भर में मनाया जा रहा है, आज भी गरीबो के बीच ही रहना पसंद करते है।
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के तरफ से महानगर कार्यालय पर गरीबों के मशीहा कहे जाने वाले पिछड़े समाज के फायरब्रांड नेता ओमप्रकाश राजभर जी का जन्मदिन गरीबो को मिठाई खिलाकर, गरीबों को भोजन करा कर मनाया गया
आज पावन दिन भगवान विश्वकर्मा जी की पूजा प्रार्थना भी किया गया मा0 ओम प्रकाश राजभर जी की लम्बी उम्र और दीर्घायु के लिए प्रार्थना और याचना भी किया गया।
मुख्य रूप से उपस्थित सुभासपा प्रदेश उपाध्यक्ष शशी प्रताप सिंह ने बताया कि यह पूरे सप्ताह सुभासपा के लोग जागरूकता सेवा सप्ताह के रूप में मना रहे है ।
प्रमुख रूप से उपस्थित मंडल अध्यक्ष रमेश राजभर, प्रदेश उपाध्यक्ष चंदन विश्वकर्मा, प्रकाश जायसवाल, डॉ0 सुनील मौर्य, महानगर प्रभारी जागेश्वर राजभर, मंडल उपाध्यक्ष दशरथ राजभर, मंडल महासचिव मिथिलेश पटेल, रामभरोस उर्फ 56 राजभर, अध्यक्ष सुरेंद्र राय, गोपाल राजभर, विजेंद्र पाल, संजय राजभर, रामजी राजभर, राजेश कुमार यादव, संतोष प्रजापति, विनोद प्रजापति, गौतम प्रजापति, फौलाद राजभर, कान्हा राजभर, गोपाल राजभर आदि लोग रहे।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।