कैलाश सिंह विकास वाराणसी
स्टिंग करने से मेरा स्पीड बढेगा - ओमप्रकाश राजभर
वाराणसी। एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी आए सुभासपा अध्यक्ष पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने वाराणसी सर्किट हाउस में मीडिया से बात करते हुए बताया कि भागीदारी संकल्प मोर्चा के 2 सहयोगी दल राष्ट्र उदय पार्टी और भागीदारी पार्टी का संयुक्त *कार्यकर्ता सम्मेलन दिनांक 15 सितम्बर को मुनारी के मैदान में होगा*
जिसमे मैं खुद रहूंगा उस दिन सबकी बोली बन्द हो जाएगी,
मैं अति पिछड़ों का नेता हूँ और अब उनको और पिछड़ने नही दूंगा,
मेरे मोर्चे को तीतर बितर करने वाले खुद बिखर जायेगे।
चाहे जितनी भी खुफिया मेरे पीछे भाजपा लगा दे मेरा कुछ बिगाड़ नही सकते कैमरे पर जो बोलता हूं वही कैमरा के बाद भी बोलता हूं।
मेरा स्टिंग कराने से मेरा स्पीड बढ़ेगा,
मौजूद प्रदेश उपाध्यक्ष शशिप्रताप सिंह ने कहा कि मेरे नेता की स्टिंग कराने वाले बुजदिल है सामने आकर पूछो वही बात आगे भी सुनने को मिलेगा। दुनिया मे किसको पैसा की जरूरत नही है, कोई बता सकता है, स्टिंग करने वाले चैनल भी अपनी trp बढ़ाने के लिये यह काम करते है trp का मतलब भी ज्यादा पैसा कमाना ही होता है
पार्टी और परिवार को चलाने के लिये भी पैसा की जरूरत होती है।ओमप्रकाश राजभर बिकाऊ नही है अभी तक कोई खरीदार पैदा ही नही हुआ जो ओमप्रकाश को खरीद सके।
चोरी चोरी किसी का वीडियो बनाना फिर उसको बेचना भी एक तरह का अपराध और विश्वासघात है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।