कृपा शंकर चौधरी
अमित नारायण मल्ल बने गोरखपुर महानगर भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष
गोरखपुर । भारतीय जनता पार्टी के महानगर कमेटी के महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता के द्वारा आज अमित नारायण मल्ल को महानगर युवा मोर्चा महानगर उपाध्यक्ष बनाया गया। ग्रामसभा जगदीशपुर निवासी पूर्व में क्षेत्रीय कार्यालय मंत्री रहे अमित नारायण मल्ल को क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष भाजयुमो रणजीत राय व राजेश गुप्ता की संस्तुति से नई कार्यकारिणी में महानगर उपाध्यक्ष पद पर नियुक्ति किया गया।अमित नारायण मल्ल के उपाध्यक्ष बनने पर उनके पैतृक गांव सहित क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।इस अवसर पर रविन्द्र नारायण मल्ल शैलेंद्र नारायण मल्ल उदय प्रताप मल्ल अवधेश सिंह प्रेमप्रकाश सिंह महेंद्र सिंह प्रमोद जायसवाल पवन कुमार सिंह सहित सभी लोगों ने ख़ुशी जाहिर की।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।