लखनऊ,उन्नाव केस का आरोपी विधायक गिरफ्तार - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Friday, 13 April 2018

लखनऊ,उन्नाव केस का आरोपी विधायक गिरफ्तार






पीसी चौधरी  तहकीकात न्यूज़ लखनऊ



उन्नाव केस का आरोपी विधायक गिरफ्तार, 

बांगरमऊ विधायक कुलदीप सिंह सेंगर गिरफ्तार, 

सीबीआई ने विधायक को किया गिरफ्तार।

विधायक सेंगर के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने और सीबीआई जांच की मंजूरी के 24 घंटे बाद कार्रवाई

एफआईआर में रेप और अपहरण जैसी संगीन धाराएं लगाए जाने के बावजूद पुलिस ने किया था गिरफ्तार करने से इंकार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सरकार से पूछा था कि विधायक को गिरफ्तार क्यों नहीं करते? तो सरकार ने कहा कि पर्याप्त सबूत नहीं हैंं।

लखनऊ.उन्नाव गैंग रेप मामले में आरोपी भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को सीबीआई ने उनके लखनऊ स्थित पुश्तैनी घर से हिरासत में ले लिया है। गुरुवार को सेंगर के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर तो दर्ज कर ली थी, लेकिन गिरफ्तार करने से मना कर दिया था। जबकि, एफआईआर में रेप और अपहरण जैसी संगीन धाराएं लगाई गई हैं। इस पर जब इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सरकार से पूछा कि विधायक को गिरफ्तार क्यों नहीं करते? तो सरकार ने कहा कि पर्याप्त सबूत नहीं हैंं। साथ ही कहा जांच सीबीआई को सौंपी गई है, तो कार्रवाई भी अब वही करेेगी। हाईकोर्ट आज फैसला सुनाएगा। बता दें कि राज्य सरकार ने बुधवार देर रात सीबीआई जांच की सिफारिश की थी, जिसे केंद्र ने मंजूर कर लिया है। इस मामले में एक वकील ने हाईकोर्ट को चिट्‌ठी लिखी थी, जिसे जनहित याचिका मानकर सुनवाई की गई।

किन धाराओं में सेंगर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई?
कुलदीप सिंह सेंगर के खिलाफ धारा 363, 366, 376, 506 और पॉस्को एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।