रिपोर्ट - पुनीत मिश्रा
स्मार्टफोन के युग में मोबाइल रोजमर्रा की जिंदगी का अविभाज्य हिस्सा बन
गया है। यही अहम हिस्सा जब खो या चोरी हो जाय तो मानो शरीर का कोई अंग हो
खो गया हो। और जब यही फोन दोबारा मिल जाय तो चेहरे पर लौटी खुशी बस देखते
ही बनती है।
लोगों की कुछ यही खुशी और मुस्कान को फर्रुखाबाद पुलिस ने
लौटाने का प्रयास किया है। लोगो के हाथो से खो गए या चोरी हो गए तकरीबन 2
लाख रुपए के 25 महंगे मोबाइल फोन संबंधितों को लौटाए गए।शहर में अलग-अलग
जगहों पर महीनों पहले अपने मंहगे मोबाइल फोन खो चुके लोगों की हैंडसेट पाने
की उम्मीदें पुलिस ने पूरी कर दी. सर्विलांस के जरिए खोए हुए मोबाइल बरामद
कर पुलिस ने पीडि़तों को लौटाया. आम तौर पर पुलिस एफआईआर की ही जांच करती
है।
मोबाइल फोन आदि जैसी चोरी या गुमशुदगी की रिपोर्ट की जांच को उतनी
तरजीह नहीं दी जाती, जितनी नकदी, जेवर या दूसरी मूल्यवान वस्तुओं की चोरी
के मामलों को दो जाती है। लोग भी यह मान लेते है कि एक बार खो या चोरी हो
जाने के बाद उनका प्रिय फोन उन्हें कभी वापस न मिल सकेगा। लोगों की इसी
धारणा को गलत साबित करने का एक अनूठा प्रयास फर्रुखाबाद पुलिस ने कर दिखाया
है। पुलिस अधीक्षक संतोष मिश्रा ने अपने हाथों से लोगों को उनके महंगे फोन
लौटाए गए।अपने फोन वापस पाकर लोगों के चेहरों पर जो खुशी और मुस्कान लौटी,
वह बस देखते बनती थी।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।