ब्यूरो कानपुर -रवि गुप्ता
कानपुर--- बुधवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य दो दिवसीय दौरे को लेकर शहर पहुंचे जहां उनके पहुंचते ही भाजपा कार्यकर्ताओ ने उनका स्वागत किया वहीं डिप्टी सीएम सर्किट हाउस पहुँचकर 2019 लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी की। बैठक के बाद डिप्टी सीएम मीडिया सेबात करते हुए कहा की 2019 चुनाव को लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की है और हमारे पार्टी के कार्यकर्ता हर तरफ से कठिन परिश्रम करने में जुटे हुए हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के अंदर सपा , बसपा और कांग्रेस अगर तीनो मिलकर भी लड़ती है तब भी हम ज्यादा से ज्यादा सांसद जिताने का प्रयास करेंगे ऐसा हमें अपने संगठन के बल पर अपने कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर पूरा भरोसा है।उन्होंने राहुल गाँधी पर निशाना साधते हुए कहा की कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी तो झूठ बोलने की ऑटोमेटिक मशीन है भारत के पीएम मोदी जी के नेतृत्व में देश की गरिमा का विश्वास लगातार बढ़ रहा है। भाजपा सर्व समाज की पार्टी, सर्वजातीय की पार्टी और बिना भेदभाव वाली पार्टी के रूप में अब तक काम किया है और आगे भी ऐसे ही काम करती रहेगी। प्रदेश में जैसे 2014 और 2017 में विजय प्राप्त की गई और उससे बड़ी विजय 2019 में प्राप्त करेंगे।
सरकार ने गांव के गरीब किसान और मजदूर को के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से आवासहीनों को आवास देने का काम किया है साथ ही स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत का संकल्प हम लगातार आगे बढ़ रहे है जो सरकार द्वारा जो संकल्प लिया गया था वह कोई सरकारी अभियान नही रहा. बल्कि इस अभियान में सभी समाज के लोगों ने अपनी सहभागिता निभाई और हम निरंतर इसमें आगे बढ़ रहे है।
सफ़ाई सभी की जिम्मेदारी है इसी के तहत शौचालय निर्माण कराए गए। सौभाग्य योजना के तहत जिन घरों में आज़ादी के 70 साल बाद भी बिजली नही पहुंची थी जहां सरकार ने इस योजना के माध्यम से घर घर बिजली पहुंचना शुरू हों गयीं।
उन्होंने सपा बसपा पर तंज कसते हुए कहा कि इनकी सरकारों में भेदभाव करते हुए विकास की योजनाये चलती थी लेकिन हमारी सरकार में बिना भेदभाव के 75 जिलों में सभी योजनाए चल रही हैं।सरकार ने किसान कल्याणकारी योजनाएं भी चलाई है जिसमें कर्जमाफी है और तमाम वह आवश्यकताए जो किसान की ज़रूरत थी। सरकार ने उन सभी को पूरा किया जनता के समर्थन और बिना भेदभाव के किये गए विकास कार्यो के बल पर भाजपा 2019 में ऐतिहासिक विजय जीत कर आएगी।
विपक्षी दलों के गठबन्धन को लेकर बोलते हुए कहा कि अगर सपा ,बसपा और कांग्रेस एक भी हो जाये तब भी हम जनता के समर्थन के बल पर और अपनी नीतियों के बल पर बिना भेदभाव के किये गये विकास कार्यो के बल पर हम विजय प्राप्त करेंगे और आने वाले 50 सालों तक सपा और बसपा प्रदेश में नही आएगी और केंद्र में कांग्रेस नहीं।
एससी एसटी के सवाल पर कहा कि सरकार ने मंशा जाहिर की है कि एससी एसटी में फर्जी मुकदमा प्रदेश में दर्ज नही होने देंगे और कोई एससी एसटी में उत्पीड़न करता है तो उसके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।
युवाओँ के रोजगार के लिए भर्तियां भी शुरू की गई है निवेशकों का आकर्षण है सरकारी जगहों पर भी और निजी क्षेत्रों में भी रोजगार दिया जाएगा।
कानपुर औद्योगिक नगरी है इसे और बढ़ाएंगे।
लखनऊ में हुई पुलिस के सिपाहियों द्वारा विवेक तिवारी की हत्या के मामले में डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रदेश में जो अपराधियो के खिलाफ कार्यवाई शुरू हुई थी वह ऐसे ही चलती रहेगी अपराधी या तो जेल जाएगा या तो यूपी से बाहर जाएगा यदि पुलिस पर अपराधी हमला करेगा तो पुलिस भी उसे माला नही पहनाएगी सख्त कार्यवाई करेगी। जहां तक विवेक तिवारी की हत्या की बात है तो इस मामले में सरकार ने तीव्र गति से कार्यवाई की है जिसमें दोनों सिपाहियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और उन्हें सेवा से बर्खास्त कर दिया गया।
आयुष्मान योजना के तहत सूची में यूपी के केबिनेट मंत्री और उद्योगपतियों के नाम आने पर कहा कि कोई भी गड़बड़ी को बर्दाश्त नही किया जाएगा यदि कोई गलती हुई है तो उसे देखा जाएगा। राम मंदिर मुद्दे पर भव्य मंदिर निर्माण का मामला 29 अक्टुबर से सुनवाई सर्वोच्च न्यायलय के आदेशानुसार होने जा रही है निर्णय जल्दी हो हम भी चाहते है सरकार की तरफ से यही कह सकते है कि समझौता अगर कोई करना चाहेगा उसे सरकार करेगी।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।