गोरखपुर-मुख्यमंत्री के जनपद भ्रमण कार्यक्रम से अधिकारियों में दहशत - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 3 October 2018

गोरखपुर-मुख्यमंत्री के जनपद भ्रमण कार्यक्रम से अधिकारियों में दहशत

ब्यूरो गोरखपुर -कृपा शंकर चौधरी
 
गोरखपुर- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस समय गोरखपुर में है एवं उनके द्वारा इस बार जनपद भ्रमण का कार्यक्रम बनाया गया है । इस कार्यक्रम के कारण जिले के सभी विभागों के अधिकारी दहशत में हैं क्योंकि मुख्यमंत्री के द्वारा कहीं भी औचक निरीक्षण किया जा सकता है ।
 
 
 
 
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री का गोरखपुर आगमन अधिकांशतः किसी न किसी कार्यक्रम में निकल जाता था और वे जनपद के क्षेत्रों में नहीं जा पाते थे चुंकि मुख्यमंत्री का प्रारंभ से ही यह आदत रही है कि वह जनता से मिलने के लिए अलग-अलग क्षेत्रों में जाया करते थे। इसी क्रम में मुख्यमंत्री के द्वारा इस बार जनपद भ्रमण का कार्यक्रम बनाया गया है ।
 
इस कार्यक्रम के कारण जिले के सभी विभागों के अधिकारियों में यह भय व्याप्त है कि कहीं मुख्यमंत्री के द्वारा उनके यहां औचक निरीक्षण न कर लिया जाए । सूत्रों के मुताबिक सभी विभागों के अधिकारियों द्वारा व्लाक से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के कर्मचारीयों तक को इस कार्यक्रम के सम्बन्ध में अवगत कराया गया है साथ ही यह नसीहत दी गई है कि साफ सफाई और प्रतिदिन चलने वाले कार्यक्रमों को ठीक ढंग से किया जाएं

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।