रिपोर्ट- अरविन्द शर्मा
कानपुर देहात के शिवली के ताराचंद्र इंटर कॉलेज में ब्लॉक स्तरीय बाल
क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया प्रतियोगिता का शुभारंभ चेयरमैन
शिवली अवधेश शुक्ला एवं प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री अशोक
शुक्ला ने सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के उपरांत किया
प्रतियोगिता
में प्रतिभागी बच्चों ने अपनी अपनी कला का विशेष प्रदर्शन किया बच्चों के
कला कौशल देखकर लोग रोमांचित हो उठे देर शाम पहुंची जिला बेसिक शिक्षा
अधिकारी संगीता सिंह ने प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री अशोक शुक्ला व
चेयरमैन अवधेश शुक्ला तथा खंड शिक्षा अधिकारी आशा कनौजिया के साथ प्रतिभागी
बच्चों व उनके टीम लीडर पुरस्कार वितरित किए कार्यक्रम में प्रमुख रूप से
तारा चंद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ज्ञानेंद्र पांडे ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश
बाजपेई जूनियर शिक्षक संघ के ब्लॉक संयोजक राजनाथ द्विवेदी उमेश दुबे
अंजली गौड़ शशी राजपूत ज्ञानेंद्र मिश्रा अनिल यादव सहित काफी संख्या में
शिक्षक साथी मौजूद रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य ज्ञानेंद्र
पांडे ने और संचालन ब्रजेश यादव ने किया


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।