रिपोर्ट - अरविन्द शर्मा
डेरापुर कानपुर देहात ब्लॉक स्तरीय कीड़ा प्रतियोगिता में बच्चों
ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया जिसमें खंड शिक्षा अधिकारी उदय नारायण कटियार
ने बच्चों को राष्ट्र प्रेम एवं विश्व बंधुत्व की भावना का संदेश दिया इस
क्रीड़ा प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार रहा सौ मीटर दो सौ मीटर और चार सौ
मीटर की स्पर्धा में पूर्व मध्यमिक विद्यालय गेंदामऊ के सत्येंद्र ने
प्रथम स्थान प्राप्त किया,पूर्व मध्यमिक विद्यालय सिठमरा की मीनाक्षी ने सौ
मीटर और चार सौ मीटर में प्रथम स्थान प्राप्त किया एकांकी में कठपुतली कला
के पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिठमरा की टीम प्रथम रही ।
व्यायाम प्रदर्शन व
समूह गान में प्राथमिक विद्यालय गालुवापुर,रंगोली प्रतियोगिता में यूपीएस
बहिरी उमरी ,लोकगीत में यूपीएस रेरी की टीमों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया
पुरस्कार वितरण खंड शिक्षा अधिकारी उदय नारायण कटियार द्वारा पुरस्कार
वितरण किया गया कार्यक्रम में ब्लाक क्रीड़ा प्रभारी आदित्य त्रिपाठी,
एबीआरसी पीयूष मिश्रा,प्रकाश मोहन मिश्रा ,शिक्षकों में जय शंकर ,ओम
जी,अंजुल अग्निहोत्री, वरुण,राजेश सचान, कुलदीप यादव सुनील सेंगर , भगवान
सिंह यादव शिवनारायण यादव ,इसरार अली,आदि उपस्थित रहे


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।