चीफ रिपोर्टर UP - चन्द्र मोहन तिवारी
अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद् राष्ट्रीय बजरंग दाल और अन्य कई आयामों की जोरदार शुरुआत कर हिन्दू ही आगे का नैरा देने वाले अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू (एएचपी) के संस्थापक और अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ प्रवीण तोगड़िया ने कहा हिन्दू हे आगे अभियान से देशभर से लाखों हिन्दू साथी एएचपी की शुरुआत से भी पहले जुड़ ही गएँ थे हिन्दू समृद्धि सुरक्षा और सम्मान की विजय (Vision ) लेकर एएचपी का आरंभ हुआ
पिछले कई शतकों से हिन्दुओं की इच्छा अयोध्या में भगवन श्रीराम के जन्मस्थान पर भव्य मंदिर बने यही रही !पिछले ३२ सालो से मैं और मेरे कई हिन्दू साथी इस संघर्षमय अभियान से जुड़े रहे बहुमत की सरकार आने पर संसद में कानून बनाकर भव्य राम मंदिर बनाएँगे ऐसा वादा संघ भाजपा ने एक आवास में किया था हिमाचल के पालमपुर राष्ट्रिय कार्यकारिणी बैठक १९८९ में भाजपा ने यह प्रस्ताव भी पारित किया था यही वादा करके आडवाणीजी १९९० में सोमनाथ से अयोध्या रथयात्रा पर निकले तब सोमनाथ तक ही सही नरेंद्र मोदी उन के रथ पर थे
तब मोदी को राम के लिए संसद में कानून मान्य नहीं था तो उतर जाना था रथ से उस वादे पर भरोसा कर देशभर के हिन्दू एक हुए ८ करोड़ लोगो से सव्वा रूपया लिया गया ३० करोड़ लोगो से शीला पूजन करवाया गया लाखो पूजनीय संतो को हर महाकुंभ, अर्धकुंभ, धर्मसंसद में यही बताकर प्रस्ताव तक पारित किएँ गएँ लाखो हिन्दुओ से कारसेवा करवाई गयी और सैकड़ो हिन्दूओ का बलिदान हुआ इसी वादे के भरोसे की संसद में बहुमत आते ही राम मंदिर का कानून बनाकर भव्य मंदिर बनाएँगे
जीएसटी बिल पास करवाया गया ३ तलाक का कानून लाया गया, नोटबंदी हुयी, लेकिन राम मंदिर के कानून की सुध नहीं ली गयी एससी एसटी कानून की बात आयी तो सर्वोच्य न्यायलय का निर्णय पलटकर संसद में अध्योदेश लाया गया और राम मंदिर पर कानून की बात निकली तो प्रधानमन्त्री और भाजपा हिन्दूओ को 'न्यायलय की रह देखो ' कहकर लटकाटे रहें भगवान श्रीराम हो या किसान, धरा ३७० हो या युवा बेरोजगारी गोहत्याबंदी कानून हो या महिला सुरक्षा या महँगाई, सभी वादों पर सरकार और उन का पक्ष और उन मातृसंगठन मुकर गएँ
अब चुनाव आएँ हर वादे पर सरकार विफल दिखने लगी तो अचानक उन्हें राम याद आएँ अब हिन्दू इन पर भरोसा नहीं करेगा एएचपी ने २१ अक्टूबर २०१८ को चलो अयोध्या लखनऊ से अयोध्या कूच का ऐलान किया था देशभर के गांवों से लाखो हिन्दू इस में सम्मिलित होने आएँगे फिर वापस जाकर गांवों गांवों तक संसद में राम मंदिर कानून की मांग पहुंचायेंगे २३ अक्टूबर २०१८ को राम लल्ला के दर्शन पूजन के बाद अयोध्या में पूजनीय संतों के आग्रह पर उन्ही के आशीर्वाद से जनसभ होगी यह कूच लोकतान्त्रिक शांतिपूर्ण और अहिंसात्मक होगा
हमारी माँग :- संसद में तुरंत अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर का कानून बना कर भव्य राम मंदिर का निर्माण हो हर हिन्दू को समृद्धि सुरक्षा और सम्मान मिलें अब अयोध्या जाकर भगवान श्रीराम की सेवा में हर हिन्दू साथी नैरा बुलंद करेंगे अब की बार हिन्दुओं की सरकार
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।