लखनऊ -विराट चौधरी
प्राथमिक विद्यालयों में
पूर्ववर्ती अखिलेश यादव की सरकार में शुरू की गयी उर्दू शिक्षको की भर्ती
प्रक्रिया को अचानक प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की आदित्यनाथ सरकार
द्वारा रद्द किये जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उत्तर प्रदेश
कांग्रेस कमेटी ने इसे युवा विरोधी, मनमाना एवं पक्षपाती फैसला करार दिया
है।
प्रदेश
कांग्रेस के प्रवक्ता बृजेन्द्र कुमार सिंह ने आज जारी बयान में कहा कि
प्रदेश की आदित्यनाथ सरकार बेरोजगार शिक्षित युवाओं के साथ विश्वासघात करने
का काम कर रही है। इससे यह साबित होता है कि यह सरकार किसी भी युवा को
नौकरी देना नहीं चाहती है।
प्रवक्ता
ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार का ‘सबका साथ-सबका विकास’ का नारा
सिर्फ एक जुमला है। वास्तविकता तो यह है कि जबसे केन्द्र और प्रदेश में
भारतीय जनता पार्टी की सरकार सत्ता में आयी है तबसे किसी भी सरकारी नौकरी
में या तो विज्ञापन नहीं निकल रहे हैं या भर्ती शुरू होने पर भ्रष्टाचार का
कोई न कोई मामला सामने आ जाता है जिससे पूरी भर्ती प्रक्रिया खटाई में पड़
जाती है। पुलिस भर्ती, शिक्षक भर्ती एवं नर्सिंग असिस्टेंट भर्ती, नलकूप
सहायकों की भर्ती इसका सबसे बड़ा उदाहरण है।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।