कानपुर -550 वां जयंती वर्ष का पावन प्रकाश उत्सव की हुई शुरुआत - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 21 November 2018

कानपुर -550 वां जयंती वर्ष का पावन प्रकाश उत्सव की हुई शुरुआत

ब्यूरो कानपुर- रवि गुप्ता
कानपुर -शहर में गुरु  नानक देव जी का 550 वां जयंती वर्ष का पावन प्रकाश उत्सव बुधवार से प्रारंभ हो गया है जिसके चलते गुरु नानक देव जी महाराज का पावन प्रकाश उत्सव बड़ी धूम धाम के साथ मनाया गया।प्रकाश उत्सव केपहले  दिन गुरद्वारा लाटूश रोड से एक शोभायात्रा निकाली गई इस दौरान (विशाल नगर कीर्तन) युगो युगो अटल धन धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया में प्रारंभ हुआ जो डिप्टी पड़ाव, संगीत रोड, फजलगंज, संत नगर, गुमटी नं.5
80फीट रोड, अशोक नगर होते हुए मोतीझील में जा कर समाप्त हुई ।इस शोभा यात्रा का जगह जगह फूल मालाओं से स्वागत किया गया ।वही यात्रा जैसे ही फजलगंज कबाड़ी मार्केट पहुची तो कांग्रेसी नेता अनविंश सलूजा ने शोभा यात्रा का फूलो से स्वागत किया साथ ही यात्रा में शामिल लोगों का माला पहना कर स्वागत किया। शोभायात्रा में हरजिंदर सिंह राजू पहलवान आशुतोष पांडेय,मुकेश बाल्मीकि विनय सोनकर,सपा नेता गगनदीप सिंह मौजूद रहे ।  शोभा यात्रा के अंत में पंच प्यारों द्वारा गुरुवाणी का अमृत पान किया गया।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।