रिपोर्ट - मोबीन मन्सुरी
कन्नौज में बारावफात का जुलुस अमन और शांति के साथ निकला जिसमे लाखों
की संख्या में एकीकत मंद मौजूद रहे। जुलूस में तिरंगे के साथ निकल रही एक
झांकी ने सबका ध्यान आकर्षित किया। तो वही जुलुस के एक दिन पहले शहर रंगीन
रोशनी में डूबा दिखा।
इस
नगरी में पैगम्बर मोहम्मद साहब के जन्म के अवसर पर बारावफात के जुलुस
में मुस्लिम समाज के लोगो ने विशाल जुलूस निकाला। जुलुस में राष्ट्रीय ध्वज
के साथ निकाली गई झांकी लोगो के बीच आकर्षण का केंद्र रही। शहर के
प्रत्येक अखाड़ो से हरे रंग का विशाल झन्डे के साथ तकदीर ,अल्लाह हु अकबर,
इस्लाम का परचम ऊंचा सदा रहेगा आदि नारों के साथ मुस्लिम के लोगों ने कलाम
नातिया पडते हुये जामामस्जिद से मछली बजार, बडा बाजार लाखन तिराहा होते हुऐ
ईदगाह तक गये।
वही जुलुस के एक दिन पहले शहर रंगीन रोशनी से सजा दिखा।
जुलूस का नेतृत्व कर रहे सदर ने कहा कि आज पैगम्बर मोहम्मद साहब का जन्मदिन
बारावफात के रूप में मनाया जाता है। आज उसी के उपलक्ष्य में जुलूस निकाला
गया है और लोगो को शांति और सौहार्द के साथ रहने की अपील की जा रही है ।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।