ब्यूरो कानपुर - रवि गुप्ता
शहर में मनाया गया जश्ने चिराग़ाँ का पर्व कानपुर शहर के जाजमऊ में मिल्लत इस्लामिया कमेटी ने हर वर्षकितारह इसवर्ष भी जश्ने चिरागा ( बारावफात) के मौके पर जाजमऊ पुरानी चुंगी में टर्की की मस्जिद के प्रतिरूप को बनाया । जिसमें हजारो की जनसंख्या में पहुँचकर लोगो ने टर्की की मस्जिद का दीदार करते हुए दिखाई दिए। वहीं लोगों ने इस अद्भुत दृश्य कोअपने अपने कैमरों में भी कैद किया।
कानपुर अरबी कैलेंडर के 12 रवि उल अव्वल महा की 12 तारीख को पैग़ंबरे इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश मनाई जाती है जिसके चलते शहर भर में जश्ने चिरागा का आयोजन किया गया। वही अगले दिन जुलूस ए मोहम्मदी निकाला जाता है जश्ने चिरागा के मौके पर जाजमऊ भर में रोशनी का आयोजनकिया गया।
कमेटी के अध्यक्ष नूरैन अहमद टार्जन ने बताया की यहां पर काफी सैकडोवार्षोंसे रौशनी का आयोजन किया जाता हैहर बार अलग ललग तरफ के गेट तैयार किये जाते है इस बार हम लोगो ने टर्की की मस्जिद की तर्ज पर यहां गेट बनवाया है। कार्यक्रम में सादिक डाइमंड , बरकत अली - सफीक - मो हनीफ- अजमत मंसूर, सोनू अहमद, अबूतलाह,मो हफ़ीज़, मो रियाज़ ,मो हसीन, मो असलम, गुड्डू मुश्ताक, सरफराज,बबलू ,हारून, इसरा वहाब, काजू वहाब, राजू कौशल आदि लोग मौजूद रहे


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।