रिपोर्ट - रीतू श्रीवास्तव तहकीकात न्यूज प्रभारी सुल्तानपुर
लंभुआ
कस्बे में चोरी-छिनैती की घटना आम हो गयी है।कभी ATM से तो कभी बैंक
से,कभी रास्ते में तो कहीं बाजार में ही।लेकिन इस बार हद हो गयी चोरों व
लुटेरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि थाने से महज 200 मी की दूरी पर ही एक
युवक को निशाना बनाया है।
फिर राजकपूर बाजार का कुछ जरुरी
काम निपटाने के लिए बाहर निकला और थाने के करीब 200 मी पश्चिम में लुटेरे
तमंचे के बल पर 40 हजार की छिनैती कर लिए।प्रार्थी ने बताया कि उन लुटेरों
में वह भी व्यक्ति था जिसने बैंक में साथ में लाइन लगाई थी और राजकपूर के
साथ ही सर्वर डाउन होने के बाद बाहर निकल गया।आरोप है कि मामले की तहरीर
थाने में देने के बाद भी कोई कार्यवाही नही की गयी,पीड़ित से ही सवाल जवाब
किया गया कहा गया यहाँ थाने के पास इस प्रकार की कोई घटना नही हो
सकती।पीड़ित घटना के बाद से ही थाने और बैंक का चक्कर काट रहा है।वहीं इस
घटना के सम्बन्ध में लंभुआ थानाध्यक्ष से फोन पर जानकारी लेने की कोशिश की
गयी तो उन्होंने ऐसी किसी भी घटना के होने से साफ़ मना कर दिया,उन्होंने कहा
इस प्रकार का कोई मामला नही आया है।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।