तहकीकात न्यूज़ डेस्क लखनऊ
मध्य प्रदेश में जनपद छतरपुर के राजनगर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी के पक्ष में आज चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के राश्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि कांग्रेस-भाजपा में फर्क नही है। आज की कांग्रेस गांधी की विचारधारा वाली कांग्रेस पार्टी नही है। आज की कांग्रेस ने तो देश को गलत रास्ता दिखाया है। कांग्रेस-भाजपा की नीतियां एवं कार्यक्रम एक है। जनता की समस्याओं के समाधान में उनकी रूचि नहीं है। भाजपा-कांग्रेस दोनो विकास की बात नहीं करती है।
मध्य प्रदेश में जनपद छतरपुर के राजनगर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी के पक्ष में आज चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के राश्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि कांग्रेस-भाजपा में फर्क नही है। आज की कांग्रेस गांधी की विचारधारा वाली कांग्रेस पार्टी नही है। आज की कांग्रेस ने तो देश को गलत रास्ता दिखाया है। कांग्रेस-भाजपा की नीतियां एवं कार्यक्रम एक है। जनता की समस्याओं के समाधान में उनकी रूचि नहीं है। भाजपा-कांग्रेस दोनो विकास की बात नहीं करती है।
अखिलेश यादव ने कहा कि मतदाता
वोट डालने के मौके का इन्तजार कर रहें है। इस राजनगर क्षेत्र में जहां
विरासत का चुनाव है वहीं समाजवादी के मान सम्मान का भी प्रष्न है। इस
क्षेत्र के प्रत्याशी के परिवार का स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान रहा है।
यहां से पूर्व सांसद सत्यव्रत चतुर्वेदी के पुत्र नितिन
चतुर्वेदी बंटी भैया समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी है। कांग्रेस में कुछ
बचा नहीं है। कांग्रेस से पुराना हिसाब किताब भी करना है। यहां सब
परिस्थितियां हमारे प्रत्याशी बंटी भइया के पक्ष में है।
यादव ने कहा कि सन्् 2014 में मंहगाई कम करने का वादा किया गया था।
किन्तु मंहगाई बढ़ गई। घरेलू गैस के दाम हजार रूपए तक हो गए। डीजल-पेट्रोल
सब मंहगा हो गया। डालर ऊपर, रूपया नीचे चला गया। नोटबंदी से कालाधन कहां
खत्म हुआ?प्रधानमंत्री तमाम देशों में घूम आए वहां किसान आत्महत्या नहीं
करते। अपने देश में भाजपा के चार साल के षासन में 40 हजार किसानो ने
आत्महत्या कर ली,उनकी कोई मदद नहीं हुई। उत्तर प्रदेश में समाजवादी सरकार
ने किसान की मृृत्यु पर 5 लाख की मदद की आगे 10 लाख रूपए देने का इरादा है।
बेकारी से नौजवान परेशान है। भाजपा धोखा दे रही है।
यादव ने कहा कि यह न्याय का युद्ध है। यहां महाभारत सीरियल के अर्जुन
हमारे साथ है और भगवान कृृश्ण को मानने वाले लोग भी यहां भारी संख्या में
है। ऐेसे में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को समर्थन देकर इस युद्ध में
विजयी बनाइये। उन्होने मतदाताओं से साइकिल चुनाव निशान पर बटन दबाने की
अपील की।
अखिलेश यादव ने कहा कि हमें परिवर्तन का
रास्ता दिखाना है। डा0 लोहिया और जयप्रकाश जी ने कांग्रेस छोड़ी थी तब
समाजवादी आंदोलन बढ़ा था। आज मध्यप्रदेश में वही स्थिति है। हम उनके रास्ते
पर चल रहे है। उत्तर प्रदेष में जनहित की तमाम योजनाएं शुरू हुई थी। मध्य
प्रदेश की जनता को साढ़े चार साल केंद्र की सरकार में और 15 साल की राज्य
सरकार में क्या मिला? जनता परेशान है और इनसे छुटकारा चाहती है। जनसभा को
पूर्व सांसद सत्यव्रत चतुर्वेदी ने भी संबोधित किया।
जनसभा में सर्वश्री महाभारत में अर्जुन का पात्र निभाने वाले अभिनेता,
प्रदेष अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल,राजनगर प्रत्याशी नितिन चतुर्वेदी(बंटी
भईया),सांसद धर्मेन्द्र यादव,सदस्य विधान परिशद गण उदयवीर सिंह, डा0राजपाल
कश्यप, संतोश यादव सनी,अरविन्द गिरी,वीर सिंह पटेल,मनोज यादव प्रमुख रूप से
उपस्थित रहे।



No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।