चीफ रिपोटर up - चन्द्र मोहन तिवारी
भारतीय जनता पार्टी ने लाभार्थी सम्पर्क योजना से कमल विकास ज्योति पर्व
मनाने की कार्ययोजना तैयार की। प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने
कहा कि संगठन के कार्यक्रमों और अभियानों से जन-जन तक कार्यकर्ताओं के
जुड़ाव से 2014 और 2017 से बड़ी जीत की लहर खड़ी होगी। मोदी सरकार और योगी
सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के तीन करोड़ लाभार्थियों के घर पर कमल विकास
ज्योति पर्व मनाकर उनकी दहलीज पर विकास और खुशहाली का दीपक जलाना है।
प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने लाभार्थी सम्पर्क योजना एवं कमल
विकास ज्योति अभियान के क्षेत्र व जिला प्रमुखों अभियान के कार्यान्वयन का
खाका खींचा। प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय एवं प्रदेश महामंत्री
(संगठन) सुनील बंसल सहित पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता, सांसद,
विधायक, मंत्री एवं सभी कार्यकर्ता 26 जनवरी को मोदी-योगी सरकार की
योजनाओं के लाभार्थियों की दहलीज पर विकास का दीप जलाने पहुॅचेंगे।
भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि मोदी सरकार एवं योगी सरकार द्वारा जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों तक पहुंचकर उनसे रिश्ते जोड़ने का काम करना है। विकास का कभी फुल स्टाप नहीं होता है। भाजपा सरकारें गांव, गरीब, किसान, दलित, शोषित, वंचित वर्ग के अर्थिक और सामाजिक उत्थान के लिए अभी और काम करेंगी यही संदेश लेकर उनके बीच पहुंचना है।
प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने बैठक का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि 26 जनवरी हर बूथ के लाभार्थी परिवारों के घर पर कमल दीपक जलाकर कमल विकास ज्योति पर्व मनाना है। 3 करोड़ परिवारो तक भाजपा खुशहाली का संदेश लेकर पहुंचगी। अभियान के लिए लाभार्थी सम्पर्क एवं कमल विकास ज्योति अभियान के मण्डल व बूथ संयोजकों को इसकी जिम्मेदारी सौंपी जानी है। जो बूथ स्तर तक लाभार्थियों तक सम्पर्क और कमल विकास ज्योति पर्व की जिम्मेदारी का निर्वहन करेगें। लाभार्थियों से सम्पर्क का अभियान आगे भी चलता रहेगा।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।