रिपोर्ट -रमेश यादव
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी गोण्डा की आकस्मिक बैठक आज जिला अध्यक्ष राधेश्याम उर्फ पप्पू राजभर के अध्यक्षता में गौरा विधानसभा में सम्पन्न हुआ । बैठक के मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष मा०बृजभूषण मिश्रा एवं विशिष्ट अतिथिप्रदेश महासचिव तुलसीराम राजभर रहे ।
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष बृजभूषण मिश्रा ने पुराने मंडल अध्यक्ष जो पार्टी में निष्क्रिय हो गए थे को हटाते हुए सुशील यादव को नया युवा मंडल अध्यक्ष घोषित किया। सुशील यादव को नया युवा मंडल अध्यक्ष घोषित किए जाने पर मंडल अध्यक्ष ,प्रदेश महासचिव, मंडल के सारे नेताओं ने खुशी जताया। युवा मंडल अध्यक्ष बनाए जाने के बाद सुशील यादव ने कहा कि मैं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद देता हूँ और पार्टी को भरोषा दिलाता हूँ कि मैं पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी को निष्ठा पूर्वक निभाऊंगा। साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित रहे, पार्टी के युवा नेता एस पी सिंह "विशेन",विजय राजभर ,रुसे यादव, रामलौटन वर्मा ,गुरुबख्श राजभर ,हरिहर राजभर,के साथ साथ सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।