रिपोर्ट - पुनीत मिश्रा
कायमगंज नगर में डॉक्टर बी.आर. अम्बेडकर
सामाजिक युवा संगठन के नेतृत्व में डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर प्रतिमा से
पैदल कैन्डिल मार्च निकालते हुए संजलि के आरोपियों को फांसी की सजा तथा
परिवारवालों को मुआवजा दिलाए जाने की मांग की।युवाओं ने ट्रांसपोर्ट चौराहा
स्थित अशोक स्तम्भ पर कैन्डिल जलाकर लिखे हुए कागजों पर स्लोगनो के माध्यम
से संजलि के हत्यारों को फांसी देने की मांग की है।
शाम दुर्गा टाकीज
स्थित डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा से प्रारम्भ होकर अपने हाथों में
कैन्डिल लिए मार्च किया।आगरा में 18 दिसम्बर 2018को दोपहर एक बजे दसवीं की
छात्रा संजलि को अमानवीय रूप से पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। जिसका उपचार
दिल्ली के अस्पताल में चल रहा था। गुरूवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो
गई।यह घटना मानव जाति को हिलाकर रख देने वाली है।
युवा संगठनों ने संजलि को
श्रृद्धाजलि देकर उसके हत्यारोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देकर फांसी की सजा
दिलाए जाने की मांग की है।उसी दौरान उन्होंने एसडीएम कायमगंज को ज्ञापन भी
सौंपा है।इस अवसर पर अमित सिंह ,विकास गौतम,अनुज वर्मा,प्रदीप गौतम,विमल
वाल्मीकी,राजकुमार गौतम,दुर्गेश जाटव,पिन्टू जाटव,आदि आधा सैकड़ा से अधिक
युवा मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।