ब्यूरो कानपुर - रवि गुप्ता
कानपुर
देश की राजनीति में भूचाल लाने वाले राफेल मामले को लेकर आज भाजपाइयों ने
राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन डीएम विजय विश्वास पंत को उनके केम्प
कार्यालय में सौंपा।जिलाधिकारी विजय विश्वास पंत ने
भाजपा कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया है कि इस मामले को लेकर वह भी सजग है
और जल्द ही इन मांगों को माननीय राष्ट्रपति को पहुंचाने का कार्य करेंगे।
कांग्रेस ने किया देश की अस्मिता से खिलवाड़राफेल मामले को लेकर राहुल गांधी पर राजनैतिक लाभ के लिए देश को भ्रमित करने का आरोप लगाते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष उत्तर सुरेंद्र मैथानी ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ही देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया है राफेल जैसे संवेदनशील मुद्दे को राहुल गांधी ने सार्वजनिक कर देश की अस्मिता से खेला हैराफेल पर झूठी चर्चाएं कर देश की जनता को गुमराह किया है राहुल गांधी जनता को इस बात की जानकारी दे कि उनके पास ऐसे कौन से तीर थे जिससे राफेल जैसे संवेदनशील मुद्दे की वह धज्जियां उड़ाना चाहते थे सर्वोच्च न्यायालय ने राफेल के मुद्दे पर अपना निर्णय देकर सारी स्थितियां साफ कर दी है अब कहीं भी कोई भी गुंजाइश बाकी नही है।मैथानी ने कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष तो हो सकते है परंतु वह देश की सर्वोच्च संसद के सदस्य होने के अधिकारी नही है इनके ऊपर जो भी विधिक कार्यवाई हो सकती है वह की जानी चाहिए । उन्होंने ज्ञापन देते हुए मांग की है कि राहुल गांधी देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने का काम किया है इसलिए इनकी सदस्यता को तत्काल निरस्त किया जाना चाहिए
कमलनाथ को सीएम बनाया जाना जनादेश का अपमान
वहीं
देश के अंदर 84 में हुए सिख दंगों के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराते
हुए मैथानी ने कहा कि सुप्रीमकोर्ट ने इन दंगों के लिए सज्जनकुमार को दोषी
मानते हुए उम्र कैद की सजा सुनाई गई है इससे सिख समाज मे एक नई आशा की किरण
जगी है कांग्रेस पार्टी ने हमेशा ही देश के अंदर विघटनकारी ताकतों को
बढ़ावा दिया है
सज्जन कुमार के साथ ही मध्यप्रदेश के नवनिर्वाचित सीएम
कमलनाथ भी इस मामले में दोषी है उन्हें सीएम पद की शपथ नही दिलानी चाहिए थी
यह जनता के जनादेश का अपमान है। जिस तरह से सपा बसपा या ममता हो जिस तरह
से इन सभी ने उन्हें सीएम बनाने के लिए सपॉर्ट किया है यह वह दर्शाता है कि
कहीं न कहीं यह लोग भी उनका साथ देने के लिए अपराधी है वह भी अपराध से बच
नही सकते। ऐसे मामले में कांग्रेस को देश से माफी मांगना चाहिए।


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।