कानपुर देहात --विधायक के भाई के विवाद का वीडियो वायरल हुआ था , अपनी सफाई में बताया कि ........... - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Saturday, 22 December 2018

कानपुर देहात --विधायक के भाई के विवाद का वीडियो वायरल हुआ था , अपनी सफाई में बताया कि ...........

 रिपोर्ट - अरविन्द शर्मा

जनपद की कोतवाली  अकबरपुर  क्षेत्र के बारा टोल प्लाजा पर विधायक के भाई के विवाद का वीडियो वायरल हुआ था , जिस पर टोल प्लाजा के अधिकारियों ने अपनी सफाई में कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से मना किया और कहा की मेरे टोल पर विधायक के भाई का किसी भी तरह का विवाद नहीं हुआ था ,  



जब इस मामले को लेकर विधायक के भाई उमेश त्रिवेदी से बात की तो उन्होंने अपनी सफाई में कैमरे के सामने बताया की वह निजी कार्य से कानपुर जा रहे थे जाते समय टोल प्लाजा की बीआईपी लेन पर कुछ व्यक्तियों में विवाद हो रहा था , विवाद को होते देख मैंने बीच बचाव करने के लिए दोनों पक्षों को अलग अलग किया और घर चला गया लेकिन इस विवाद को मुझसे जोड़कर कुछ मीडिया के लोगों ने गलत तरीके से प्रसारित किया और मेरे मान सम्मान को ठेस पहुंचाई जिसको लेकर अब वो कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे उमेश त्रिवेदी कानपुर नगर की विधानसभा किदवई नगर के बीजेपी विधायक महेश त्रिवेदी के छोटे भाई हैं ।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।