विद्युत नियामक आयोग के चेयरमैन राज प्रताप सिंह की अगुवाई में रागेन्द्र स्वरुप ऑडिटोरियम में जनसुवाई हुयी। सुनवाई के दौरान केस्को व दक्षिणांचल के मुख्या अधिकारी मौजूद रहे। इस जन सुनवाई में कई उपभोक्ताओं ने अपनी पीड़ा उच्चाधिकारियों को बताई जहां उनकी पीड़ा सुनकर उन्होंने जल्द से जल्द ठीक करने का उन्हें आश्वशन दिया है।
अधिकारियों ने दिया आश्वशन
विद्युत
विभाग में सुनवाई न होने को लेकर जन सुनवाई का आयोजन किया गया इस जहां
विद्युत विभाग में लेकर आ रहे उपभोक्ताओ की शिकायतों को नियामक आयोग की टीम
ने सुना और उनका निस्तारण करने का आश्वाशन दिया। हाल में मौजूद कई
उपभोक्ताओं ने कहा कि लगातार बिजली की दरें बढ़ती जा रही है इससे कामकाज
करना मुश्किल हो रहा है,जब कि छोटे पड़ोसी देशो में उद्योगों को सस्ती बिजली
मिलती है। वहीँ नरबल से आये किसान समर सिंह ने कहा की एक किलो वाट के
कनेक्शन पर 40 हजार का बिल भेज दिया जबकि लगातार बिल जमा करते रहते है यह
कहां का न्याय है एक ही कमरे में रहते है और लगातार कई दिनों से बिजली
विभाग के चक्कर काट रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नही हुई आज यहां आने के बाद
उच्चाधिकारियों से इस मामले की शिकायत की तो इसपर अधिकारीयों ने करवाई का
आश्वाशन दिया है।
वहीँ अजय कुमार ने बताया कि केस्को हर बार टैरिफ बढ़ाने की
बात इस आधार पर करता है की लाइन लॉस और बिजली चोरी हो रही है उसके लिए
उन्होंने टीमें बना रखी है टीम धीरे धीरे ब्लेक मेम्बर्स के अधीन होती जा
रही है इसमें साफ तौर पर भ्रस्टाचार नजर आ रहा है बताया कि यहां पर मेरा
बिजली का मीटर नए लगाने की नई स्कीम के तहत लगाया गया इसके बाद इसी मीटर को
इन लोगों ने यह दिखा दिया कि निगेटिव रीडिंग आने से यह मीटर खराब है जिसके
बाद कई बार इसके लिए बिजली विभाग का दरबाजा खटखटा चुका हूं लेकिन कोई
सुनवाई नही जिसके बाद आज इस अदालत में अपनी शिकायत लेकर पहुंचा जहां
अधिकारियों ने ज्ञापन ले लिया और कार्यवाई का आश्वशन दिया है।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।