कन्नौज - दो चचेरी बहनों के साथ बंधक बनाकर किया दुष्कर्म - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Saturday, 22 December 2018

कन्नौज - दो चचेरी बहनों के साथ बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

रिपोर्ट -मोबीन मन्सुरी
यूपी के कन्नौज जिले में एक गांव के किशोर बहला-फुसला कर दो चचेरी बहनों को दिल्ली ले गए। जहां आरोपियों ने एक मकान में किशोरियों को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। के साथ
किसी तरह से आरोपियों के चंगुल से छूटकर घर लौटी पीड़िताओं ने परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया।  


कोतवाली क्षेत्र के एक गांव खिदरपुर बाग़ में रहने वाली दो चचेरी बहनें 16 दिसंबर को खेतों की ओर साग लेने गई थीं। तभी गांव में रहने वाले दो युवक गुमराह कर दोनों को दिल्ली ले गए। आरोप है कि एक मकान में बंधक बनाकर दो दिन तक उनके दुष्कर्म किया गया। किसी तरह दिल्ली से भाग कर पीड़िता बहने घर पहुंची। पूरे मामले की जानकारी परिजनों को दी। जिसके बाद परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दोनो आरोपियों के खिलाफ मामले की रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।