रिपोर्ट - पुनीत मिश्रा
जिले
के थानों की पुलिस की नाकामी के चलते दबंगो के हौसले बुलंद होते जा रहे जब
की थाना जहानगंज के SO संजीब राठौर अपनी कार्य गुजारी के लिये हमेशा
सुर्खीयो मे बने रहते है एेसा ही मामला गांव रूनी चुरसई गांव का जहां मां
की मौत के बाद से युवती अपनी नानी के घर रहती है।युवती नाना तेजराम का
पुराना विवाद गांव के दबंगो से चला आ रहा है।
मामूली बिबाद के चलते युवती
खेत से घर जा रही थी उसी समय दबंगो ने युवती को खेत से खीच कर अंदर खेत मे
ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास करने लगे जिससे युवती के सारे कपडे फट गये
युवती की चीख पुकार सुन कर युवती का मामा मुरारी मौके पर पहुंचा जिसने अपनी
भांजी को बचाने का प्रयास किया तो दबंगो ने युवती व उसके मामा व नानी को
दौडा दौडा कर पीटा परिजनो ने पुलिस को सूचना दी लेकिन पुलिस मौके पर दो
घण्टे तक नही पहुंची।उसके बाद जब घायल पीड़ित थाने पहुंचे तो थाने से उनको
भगा दिया गया। परिजन तीनो की हालत खराब होने पर सीएचसी लेकर पहुचे वहां
तैनात डॉक्टर मानसिंह ने लोहिया अस्पताल के लिए रिफर कर दिया है।पुलिस न
आने से उधर दबंगो ने बेखौफ होकर पीडित परिबार के घर मे आग लगा दी
थानाध्यक्ष संजीव राठौर की शह पर दबंगो के हौसले इतने बुलंद की बेखौफ होकर
घटना को अंजाम दे रहे है।वही प्रदेश की सरकार महिला की सुरक्षा को लेकर
कानून बना रही है
लेकिन थानों की पुलिस दबंगो के हौसलों को बढाबा देने में
लगी हुई है।देखना यह होगा कि क्या इसी प्रकार से थाना क्षेत्र में दबंग
घटनाओ को अंजाम देते रहेंगे।और पीड़ितों को थाने से भगाया जाता रहेगा।घटना
में घायल मुरारी ने बताया कि गांव के ही सन्दीप,कुलदीप,राजकुमार,रामनरे श,भूदेव
,भानू राजपूत इन सभी लोगो ने मेरी भांजी के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास
किया जब हम और हमारी मां रामबेटी बचाने के लिए खेतो पर पहुंचे तो दबंगो ने
हम लोगो को भी मारकर घायल कर दिया।पुलिस हमारी कोई भी शिकायत सुनने को
तैयार नही है।इस घटना पर कोई भी पुलिस अधिकारी बोलने को तैयार नही है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।