कानपुर - आपसी रंजिस के चलते दबंगो ने की फायरिंग दो घायल - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Friday, 11 January 2019

कानपुर - आपसी रंजिस के चलते दबंगो ने की फायरिंग दो घायल

ब्यूरो कानपुर - रवि गुप्ता  
 
शहर में दबंगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की और दो लोगों को असलहे की बट मारकर घायल कर दिया.फायरिंग कर भाग रहे दबंगों पर स्थानीय लोगों ने पथराव कर दिया. जिससे वह एक बाइक मौके पर छोड़ कर फरार हो गए.आरोप है
 
 
फायरिंग करने वालों में एक दरोगा का बेटा भी शामिल है और बरामद बाइक पर पुलिस का स्टीकर लगा हुआ है.कल्याणपुर थाना क्षेत्र के नानकारी में गुरुवार की रात तनु और नितिन पांडे दो भाईयों की क्षेत्र में रहने वाले अविनाश कठेरिया से पुराना झगड़ा चला रहा था.झगड़े के मामले में दोनों पक्षों के लोग समझौते के लिए जुटे थे.समझौते की बात चल रही थी.तभी अविनाश की तरफ से कुछ लोग भड़क गए और उन्होंने तनु और नितिन को बट मार घायल कर दिया. 
 
 
दबंगो ने फायरिंग कर भागने लगे. फायरिंग की आवाज सुनने के बाद स्थानीय लोगों ने भाग रहे दबंगो पर पथराव कर दिया. आनन-फानन में फायरिंग करने वालों की एक बाइक मौके पर छूट गई.सूचना  पर पहुंची पुलिस बाइक को थाने में ले आई और दोनों घायल भाइयों को मेडिकल के लिए भेज दिया.पुलिस जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी करने का दावा कर रही है.राजेश पांडे ,सीओ कल्याणपुर

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।