उत्तर प्रदेश के संभल में एक एन्काउंटर के दौरान अपराधियों को मुंह से 'ठांय-ठांय' बोलकर डराने की कोशिश में चर्चा में आए इन्सपेक्टर मनोज कुमार को दो बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी है. संभल के एसपी यमुना प्रसाद ने बताया है कि दो बाइक सवारों ने इंस्पेक्टर मनोज कुमार की टीम पर फायरिंग कर दी जिसमें वह घायल हो गए हैं. वहीं जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश भी घायल हुआ और दूसरा भागने में कामयाब रहा.
घायलों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है. फिलहाल फरार हुए बदमाश को पकड़ने के लिए घेराबंदी शुरू कर दी गई है. आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के संभल में मुठभेड़ के दौरान बदमाशों की पुलिस घेराबंदी कर चुकी थी, मगर जैसे ही फायरिंग की बारी आई, बंदूक ने धोखा दे दिया और फायरिंग नहीं हो पाई. मगर मुठभेड़ जैसी स्थित में पुलिस के सामने बदमाशों को डराने के अलावा कोई दूसरा चारा नहीं था, इसलिए ऐसी स्थिति देख इंस्पेक्टर मनोज कुमारने बदमाशों में दहशत पैदा करने के लिए बंदूक से फायरिंग के बदले मुंह से ही 'ठांय-ठांय' की आवाज निकालनी शुरू कर दी.
बदमाशों से मुठभेड़ में घायल हुए दारोगा एम कुमार, वहीं हैं जिनके द्वारा वर्ष 2018 में हुई एक मुठभेड़ में गोलियों की बजाय मुंह से ठांय-ठांय की गई थी। यह साल का काफी चर्चित मुठभेड़ रही थी और पूरे देश में सुर्खिया बनी थीं। सम्भल पुलिस की इस मुठभेड़ पर लोगों ने काफी हैरत महसूस की थी।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।