कानपुर - स्लाटर हाउस की जमीन पर गौशाला निर्माण करने को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने किया प्रदर्शन - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Monday, 7 January 2019

कानपुर - स्लाटर हाउस की जमीन पर गौशाला निर्माण करने को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने किया प्रदर्शन

ब्यूरो कानपुर- रवि गुप्ता

कानपुर में बंद पड़े नगर निगम स्लाटर हॉउस को हटवा कर सरकार के आदेश पर गौशाला बनाये जाने के विरोध में आज कर्नलगंज स्थित स्लाटर हॉउस के बाहर मुस्लिम समुदाय के सैकड़ो की संख्या में लोग इकट्ठे होकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। उधर बवाल की आशंका पर भारी पुलिस बल ने मोर्चा संभाल लिया। जहा सी ओ कर्नल गंज और नगर निगम अधिकारियो ने लोगो को समझा भुझा कर शांत कराया और उनका ज्ञापन शासन को भेजा।

 
 
आपको बता दें कि यूपी के सीएम ने कहा था कि बेसहारा जानवरो को गौशालाओ में शिफ्ट किया जाए इधर नगर निगम को केटल कैचिंग टीम भी आवारा जानवरो को पकड़ने में जुटी हुई है। वही स्लाटर हाउस को गौशाला किये जाने के विरोध में सैकड़ो की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगो ने प्रदर्शन किया
 
 
 
प्रदर्शन कर रहे लोगो के समर्थन में पहुंचे सपा विधायक इरफ़ान सोलंकी का कहना था की यह स्लाटर हाउस वक्फ बोर्ड की कब्रिस्तान की जमीन पर बना है ।स्लाटर हाउस के आस पास कब्रिस्तान में सैकड़ो परिवार झुग्गी झोपड़िया बनाकर गुजर बसर कर रहे है अब सरकार इनको उजाड़ कर मुस्लिम क्षेत्र में गौशाला बना रही है जिससे कभी भी आपसी सौहार्द बिगड़ सकता है।आज यहाँ गौशाला न बनाये जाने के लिए विरोध प्रदर्शन किया गया है।वही प्रदर्शन कारी हाजी सलीस का कहना था की जहा यह सरकार सबका साथ सबका विकास की बात कहती है वही सिर्फ मुस्लिम विरोधी काम कर रही अब यह लोग मुस्लिमो की बस्ती उजाड़ कर गौशाला बना रहे है यह न्याय नहीं है।यदि सरकार नहीं चेतती तो मुस्लिम समाज एकजुट होकर प्रदर्शन करेगा। उधर सी ओ कर्नलगंज मनोज गुप्ता ने बताया की यह लोग गौशाला बनाये जाने के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे उनको समझाबुझाकर शांत करवा दिया गया है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।