फर्रुखाबाद - युवती शोहदों की रोज रोज की छेड़खानी से परेशान...... - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Friday, 11 January 2019

फर्रुखाबाद - युवती शोहदों की रोज रोज की छेड़खानी से परेशान......

रिपोर्ट - पुनीत मिश्रा

सदर कोतवाली क्षेत्र से एक युवती शोहदों की रोज रोज की छेड़खानी से परेशान होकर घर से चले जाने के बाद जब परिजनों ने पुलिस को बताया उसके बाद से एसपी सन्तोष कुमार मिश्रा ने उनके खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है।लेकिन अभी तक रोजाना अभियान चलाया जाता था




लेकिन एक भी शोहदा पुलिस नही पकड़ सकी थी।लेकिन आज खबर चलने के बाद पूरे फोर्स के साथ एसपी ने फतेहगढ़ शहर व फर्रुखाबाद की सड़कों पर होटलों से लेकर सिनेमाघर दुकानों होटलों आदि में सघन चेकिंग अभियान चलाया जिसके चलते पूरे शहर में पुलिस का असर दिखाई दिया है। जिले में फोर्स की पहले से ही कमी चल रही है वही रात में पुलिस वर्तमान समय मे शराबियों को पकड़ने में लगी रहती है।वही अपराधी अपने काम को आसानी से अंजाम देते नजर आ रहे है शायद जिले का कोई भी थाना क्षेत्र बाकी हो जहां पर रोजाना कोई न कोई बड़ी घटना न घट रही हो।वही चोरों से लेकर टप्पेबाज भी मस्त दिखाई दे रहे है क्योंकि पुलिस मुख्य मार्गो पर गस्त करती चोर गलियों में चोरियां उसी बजह से जनता करे तो क्या करे।इस प्रकार के अभियान से एक बात तो तय है कि कुछ न कुछ फर्क शोहदों के ऊपर जरूर दिखाई देगा

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।