by -tahkikat news
भारतीय जनता पार्टी मेरा परिवार-भाजपा परिवार अभियान से पार्टी के एक
करोड़ कार्यकर्ताओं व सदस्यो के घर तक पहुंचेगी। प्रदेश महामंत्री (संगठन)
सुनील बंसल ने कहा कि मेरा परिवार-भाजपा परिवार अभियान कार्यकर्ता
केन्द्रित अभियान है। एक करोड़ घरों में भाजपा का झण्डा लगाकर मेरा
परिवार-भाजपा परिवार लिखा स्टीकर चिपकाया जायेगा। मेरा परिवार-भाजपा परिवार
एवं कमल ज्योति संकल्प अभियान की कार्यशाला में प्रदेश महामंत्री (संगठन)
ने अभियानों की कार्ययोजना के बारे में बृहत मार्गदर्शन किया।
प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने कहा कि हमें संगठन व विचारधारा से
जोड़ने वाला कोई न कोई व्यक्ति अवश्य रहा होगा, और आज हम भाजपा के पदाधिकारी
के रूप में काम कर रहे है। ऐसे ही हमें भी किसी न किसी को पार्टी से जोड़ने
का माध्यम बनना चाहिए। जब हम लोगों से कनेक्ट होंगे तभी लोग हमारी पार्टी व
विचारधारा से जुड़ेंगे। भाजपा सरकारों की जनकल्याणकारी योजनाओं से देश में
22 करोड़ से अधिक लोग लाभाविन्त हुए है। जिनमें से तीन करोड़ से अधिक सिर्फ
उत्तर प्रदेश में है। भाजपा सरकार ने बिना किसी भेदभाव व पक्षपात के
जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सबका साथ-सबका विकास की अवधारणा के साथ सभी
वर्गो तक पहुंचाया है। मोदी सरकार व योगी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं ने
गरीबों के आर्थिक व सामाजिक स्तर को ऊंचा उठाया है। हमें पार्टी के
कार्यकर्ताओं, सदस्यों के साथ ही लाभार्थियों तक भी सतत संपर्क करना है।
भाजपा 12 फरवरी से 22 फरवरी तक प्रदेश में 1 लाख 63 हजार बूथों पर अपने एक करोड़ कार्यकर्ताओं एंव सदस्यों तक मेरा परिवार-भाजपा परिवार अभियान के तहत पहुंचेंगी। और कार्यकर्ताओं के घर झण्डा व स्टीकर लगाकर संपर्क होगा। इसके पश्चात 26 फरवरी को मोदी सरकार एवं योगी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के द्वारा कमल ज्योति जलाकर भाजपा विकास महोत्सव मनाएगी।
प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर, जसवंत सिंह सैनी, प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता, अमर पाल मौर्य एवं प्रकाश पाल ने भी कार्यशाला में प्रशिक्षण दिया।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।