उत्तर प्रदेश के
हमीरपुर में हुए अवैध खनन के मामले में सीबीआई ने शनिवार को तत्कालीन डीएम
बी.चन्द्रकला के लखनऊ आवास पर छापा मारा है. जानकारी के मुताबिक, यहां से
सीबीआई टीम ने घर से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए हैं. सरोजनी नायडू
मार्ग स्थित सफायर अपार्टमेंट में रहनेवाली डीएम बी. चन्द्रकला के फ्लैट
नंबर 101 में सीबीआई की टीम मौजूद है, फिलहाल कार्रवाई जारी है. आपको बता
दें कि डीएम के खिलाए मौरंग खनन को लेकर हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की गई
थी. इस केस तहत सीबीआई ने कानपुर, जालौन, हमीरपुर और दिल्ली के कई ठिकानों
पर छापेमारी की है.
बी. चंद्रकला इसी वर्ष मई में अपने मूल कॉडर यानि उत्तर प्रदेश लौटी हैं। उनका लखनऊ में योजना भवन के पास सफायर अपार्टमेंट में आवास है। 2008 बैच की आइएएस अफसर बी चंद्रकला लखनऊ में हैवलॉक रोड पर सफायर अपार्टमेंट के फ्लैट नम्बर 101 में रहती हैं। सीबीआइ की टीम ने इसी आवास पर छापा मारा है। माना जा रहा है कि करोड़ों के खनन घोटाले के सिलसिले में सीबीआई ने छापा मारा है।बी. चंद्रकला बेहद तेज तर्रार छवि की अधिकारी मानी जाती है। वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती है। बीते दिसंबर में उन्होंने लखनऊ मेट्रो के सफर के दौरान अपनी सेल्फी सोशल मीडिया पर डाली थी, जो कि काफी चर्चित रही थी। देश की धाकड़ महिला आईएएस अधिकारी के तौर पर जानी जाने वाली बी. चंद्रकला हमेशा सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। उनकी तस्वीरों को लोग इतना पसंद करते हैं कि वो जैसे अपने फेसबुक पोस्ट पर अपनी कोई तस्वीर डालती हैं, वो तुरंत ही वायरल हो जाती है। यहां तक कि वो अपनी तस्वीरों पर लाइक्स पाने के मामले में प्रधानमंत्री मोदी सहित कई बॉलीवुड सितारों को भी पीछे छोड़ चुकी हैं। एक ऐसी ही उनकी तस्वीर आजकल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।