कानपुर -कुम्भ की अहमियत को दर्शाने के लिये ट्रेनों में दिखाई दे रहा कुम्भ का मनोरम दृश्य - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 3 January 2019

कानपुर -कुम्भ की अहमियत को दर्शाने के लिये ट्रेनों में दिखाई दे रहा कुम्भ का मनोरम दृश्य


 
 
 
ब्यूरो कानपुर- रवि गुप्ता 
 
चलो कुम्भ चले महापर्व का हिस्सा बने कुछ ऐसा ही संदेश देने के लिए रेलवे प्रशासन ने भी अपनी पहल शुरू कर दी है प्रदेश के प्रयागराज में शुरू हो चुके महाकुंभ को लेकर देश ही नही विदेशों से भी श्रद्धालुओ का आना शुरू हो गया है ऐसे में महाकुम्भ में हो रहे क्रियाकलापो को दर्शाने और आमलोगों में उसके प्रति उत्सुक्ता व अहमियत को जताने के लिए रेलवे प्रशासन ने जहां ट्रेनों के कोचों पर कुम्भ के स्न्नान व मनोरम दृश्यों से सम्बंधित विनायल रेपर स्टीकरो को लगाने का काम किया है वही कुछ कुम्भ स्पेशल ट्रेनों के संचालन को भी मंजूरी दी है। ताकि कुम्भ में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने वालों को किसी तरह की कोई समस्या उतपन्न न हो।

 
 
 
कोचों में कुम्भ का मनोरम दृश्य

झकरकटी ओल्ड वाशिंग यार्ड लाइन में खड़ी हुई कुछ ट्रेनों को जिन्हें कुम्भ के लिए स्पेशल रूप से तैयार किया जा रहा है इन कोचों को कुछ इस तरह से सुसज्जित किया जा रहा है जिससे कि यात्रियो और श्रद्धालुओं को कुम्भ पहुंचने से पहले ही कुम्भ के स्नान का दर्शन लाभ का अहसास हो उन्हें यह भी महसूस होना चाहिए कि वह अपने प्रभु के दर्शनों के साथ साथ सुखी जीवन की कामना कर सके ट्रेनों के कोच में कारीगर दिन रात अंतिम रूप देने में लगे हुए है
 
 
स्टीकर्स में चलो कुम्भ चले महापर्व का हिस्सा बने व कई अद्भुत मनोरम दृश्य जैसे साधुओं संतो के गंगा स्नान, श्रद्धालुओ का केम्प ,मंदिरों को भव्य तरीके से इन स्टीकर्स में उकेरा है जिससे कुम्भ जाने वाले यात्री भी इन तस्वीरों को मन मे लेकर पहुंचे और महापर्व का हिस्सा बने। सीनियर सेक्शन इंजीनियर त्रिलोचन सिंह ने बताया कि मंडल की तरफ से आदेश है विनायल कोटिंग वाले स्टीकर्स ट्रेनों में महापर्व कुम्भ को देखते हुए लगाए जा रहे है जिससे महापर्व की अहमियत को देखते हुए एक सन्देश देने का काम किया है।
 
कारीगर सुरेश ने बताया कि आस्था के इस महापर्व में सभी श्रद्धालु इन स्टीकर्स से कुम्भ के दृश्य से सुसज्जित ट्रेनों को कुम्भ का दृश्य देख सकते है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।