ट्रेनों में यात्रियों से लूट,चोरी और जहरखुरानी की घटनाओ को अंजाम देने
वाले शातिर को जीआरपी के जवानो ने आउटर से घेराबंदी करके धर दबोचा। पकड़े गए
शातिर के पास से 1 एंड्रॉयड मोबाइल और 3 हज़ार रुपये बरामद किये है।
आपको
बता दें कि सेंट्रल स्टेशन व आउटर पर चलती व रुकी हुई ट्रेनों में यह
शातिर आरोपी यात्रियों के साथ धक्का मुक्की करते हुए उनका कीमती सामान लूट
कर घटनाओ को अंजाम देने वाला यह शातिर बदमाश कई समय से सक्रिय था आज भी यह
शातिर ट्रेन में चढ़कर यात्रियों को लूटने का प्लान बना रहे थे तभी मुखबिर
की सूचना पर जी आर पी के जवान पहुंचे और इलाहाबाद वाली लेन पर टँकी के पास
से इसे दबोच लिया गया पकड़ा गया शातिर शानू खान नौबस्ता का रहने वाला है जो
काफी समय से ट्रेनों में यात्रियों को निशाना बना रहा था ।जी आर पी
इंस्पेक्टर राम मोहन राय ने बताया की आरोपी ट्रेनों में चढ़कर यात्रियो से
धक्कामुक्की करते हुए लोगों के पास से कीमती सामान लूट लिया करता था आज भी
लूट योजना बना रहा था जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।