गोरखपुर -महिलाओं को सरकार का तोहफा, मिली पिंक बसें - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Sunday, 3 March 2019

गोरखपुर -महिलाओं को सरकार का तोहफा, मिली पिंक बसें



रिपोर्ट -कृपा शंकर चौधरी ब्यूरो गोरखपुर तहकीकात न्यूज़


रोडवेज की बसों से यात्रा करने वाली महिला यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अब वह कहीं जाने के लिए अकेली भी नि:संकोच घर से निकल सकती हैं। सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा के लिए प्रदेश भर में पिंक (गुलाबी रंग की महिला स्पेशल) बसें चलाई जाएंगी। गोरखपुर परिक्षेत्र को भी तीन पिंक बसें मिली हैं। होली तक इन बसों का संचालन शुरू हो सकता है।

पिंक बसें पूरी तरह वातानुकूलित होंगी जो गोरखपुर से लखनऊ, प्रयागराज और शक्तिनगर के बीच चलाई जाएंगी। यह सभी बसें गोरखपुर रेलवे बस डिपो से चलाई जाएंगी। इन बसों में सिर्फ महिलाएं ही बैठेंगी। महिलाओं के लिए बसें जगह-जगह रुकते हुए चलेंगी। जानकारों के अनुसार बसों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होंगे। बस में सीसीटीवी कैमरे और पैनिक बटन लगाए जाएंगे। विशेष परिस्थिति में यात्री पैनिक बटन का प्रयोग कर सकती हैं। पैनिक बटन विभाग के अलावा पुलिस हेल्पलाइन नंबर 100 से जुड़ा होगा। पैनिक बटन का इस्तेमाल होते ही पुलिस मौके पर पहुंच जाएगी। बस की परिचालक भी महिला ही होगी।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।